{"_id":"5cff9304bdec22076a49bccb","slug":"afghanistan-bomb-exploded-in-a-car-6-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: सड़क किनारे कार में हुआ धमाका, 6 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: सड़क किनारे कार में हुआ धमाका, 6 लोगों की मौत
Tue, 11 Jun 2019 05:09 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 11 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम धमाके से छह लोगों की मौत हो गई है। यह धमाका एक वाहन में हुआ, प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता कासिम अफगान ने कहा कि कार कंधार के डांड जिले से प्रांतीय राजधानी की ओर जा रही थी। इस दौरान बम फटने से कार में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। कासिम ने बताया कि धमाके में चार बच्चों की मौत हो गई। वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन
डांड जिले के गवर्नर हाजी अब्दुल्ला ने कहा कि तालिबान ने जो बम रखा उसका इस्तेमाल विदेशी और अफगान बलों द्वारा किया जाता है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और तालिबान की ओर से भी घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन