{"_id":"633d6cdd9e6e182e2b7dedbd","slug":"afghanistan-blast-occurred-at-mosque-near-the-ministry-of-interior-kabul-abdul-nafai-takor-investigation-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan Blast: काबुल में गृह मंत्रालय के करीब मस्जिद में धमाका, चार लोगों की मौत, 25 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan Blast: काबुल में गृह मंत्रालय के करीब मस्जिद में धमाका, चार लोगों की मौत, 25 घायल
Wed, 05 Oct 2022 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:49 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि मस्जिद गृह मंत्रालय परिसर में ही थी। विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के निकट स्थित मस्जिद में हुए भीषण धमाके में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज करने वाले अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने बताया कि धमाके के निशाना बनी मस्जिद काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में है। इसका इस्तेमाल बाहर से आने वाले लोग और मंत्रालय के कर्मचारी करते थे। अफगानिस्तान में आपातकालीन सेवाएं चलाने वाले इटली के एक एनजीओ ने बताया कि उसके पास धमाके में घायल 20 लोग लाए गए थे। इनमें से दो महिलाओं की लाते ही मौत हो गई। एजेंसी
विज्ञापन
हाल के महीनों में हमले बढ़े
तालिबान 2021 में सत्ता कब्जाने के बाद से ही देश को सुरक्षित बनाने के दावे कर रहे हैं। बाहरी इलाकों में लड़ाई कम हो गई है, लेकिन शहरी इलाकों में हाल के महीनों में धमाकों की शृंखला चल रही है। इसी शुक्रवार को पश्चिमी काबुल में स्थित एक शिक्षा संस्थान में हुए हमले में 53 लोगों की मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन का कहना है कि इनमें 46 अल्पसंख्यक हाजरा समुदाय की महिलाएं थीं।
विज्ञापन