{"_id":"611980d12c8c4f1ae0573f22","slug":"afghanistan-air-indias-plane-swirled-in-the-air-for-an-hour-go-from-delhi-landed-in-kabul-after-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: दिल्ली से गया एयर इंडिया का विमान एक घंटे तक हवा में घूमता रहा, परमिशन के बाद काबुल में उतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: दिल्ली से गया एयर इंडिया का विमान एक घंटे तक हवा में घूमता रहा, परमिशन के बाद काबुल में उतरा
Mon, 16 Aug 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:32 AM IST
सार
- राजधानी काबुल से 129 भारतीयों को लेकर भारत के एयर इंडिया विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी
- काबुल एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 243 को लैंड करने में मदद नहीं कर पाया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
आज तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद वहां के हालात बेहद खराब हो गए हैं। इस बीच भारतीय यात्रियों को लेने के लिए एयर इंडिया का विमान काबुल पहुंचा। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 129 भारतीयों को लेकर भारत के एयर इंडिया विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
इससे पहले करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद विमान को काबुल में लैंड करने की परमिशन मिली थी। काबुल एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 243 को लैंड करने में मदद नहीं कर पाया। इस बीच करीब एक घंटे तक एयर इंडिया का विमान हवा में मंडराता रहा।
विज्ञापन
लैंडिंग के बाद में विमान में ईंधन भरा गया और तब इसके बाद यह विमान दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। इस बीच एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह काबुल के लिए अपनी विमान सेवाएं बंद नहीं करेगी।
विज्ञापन
पायलट ने बंद कर दिया था राडार
गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। इसके बाद यहां पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। विमान के पायलट ने विमान के राडार को बंद कर दिया था ताकि हवा में उसे कोई निशाना न बना सके। करीब एक घंटे के बाद विमान लैंड किया जा सका।
फ्लाईदुबई ने भी अस्थायी रूप से लगाई सेवाओं पर रोक
रविवार को अफगानिस्तान के हालातों को देखते हुए दुबई की फ्लाईदुबई सेवा ने भी अस्थायी रूप से काबुल में अपनी सेवाओं पर रोक लगा दी है। फ्लाईदुबई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार आगे की योजना तय की जाएगी। टिकट बुकिंग और रिफंड के संबंध में हम अपने यात्रियों के संपर्क में रहेंगे।
इस बीच दुबई से काबुल पहुंची एमिरेट्स की फ्लाइट काबुल में लैंड नहीं हो सकी। दुबई एयरलाइन की और से जारी बयान में कहा गया है कि विमान के लैंडिंग के वक्त हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे अस्थायी तौर पर बंद था। इसके चलते फ्लाइट ईके 640 को दुबई वापस लौटना पड़ा।