फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Adolf Hitler wins Election in Namibia, says no plan for world domination

नामीबिया के चुनाव में एडोल्फ हिटलर की जीत, दुनिया पर राज करने की ख्वाहिश नहीं

Fri, 04 Dec 2020 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Adolf Hitler wins Election in Namibia, says no plan for world domination
नामीबिया के नेता एडोल्फ हिटलर उनोना और जर्मनी का तानाशाह हिटलर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीकी देश नामीबिया का एक स्थानीय चुनाव पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। इसका कारण यह है कि इस चुनाव में एडोल्फ हिटलर नामक व्यक्ति ने बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि, अपने नाम से इतर हिटलर उनोना का कहना है कि उनकी दुनिया पर राज करने की कोई ख्वाहिश नहीं है। 

विज्ञापन


54 वर्षीय हिटलर नामीबिया में सत्ताधारी स्वापो पार्टी के सदस्य हैं। उन्हें ओम्पुंजा विधानसभा क्षेत्र से करीब 85 फीसदी वोट से जीतने के बाद काउंसिलर चुना गया है। अपनी जीत के बाद जर्मनी के एक समाचार पत्र 'बिल्ड' से बात करते हुए हिटलर ने कहा कि 'नाजी विचारधारा' से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन



बचपन में लगता था सामान्य नाम
बता दें कि एक समय में जर्मनी के उपनिवेश रहे नामीबिया में हिटलर नाम असामान्य नहीं है। उनके पिता ने उनका नाम जर्मनी के नाजी नेता हिटलर के नाम पर रखा था। हिटलर का कहना है कि उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि एडोल्फ हिटलर का मतलब क्या है। बचपन में मुझे यह एकदम सामान्य नाम लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हिटलर' से कोई लेना-देना नहीं
हिटलर कहते हैं, 'जब मैं बड़ा हुआ तब मुझे यह समय आया कि यह व्यक्ति (तानाशाह एडोल्फ हिटलर) पूरी दुनिया पर राज करना चाहता था। मेरा इन सब चीजों से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा यह नाम होने का मतलब यह नहीं है कि मैं ओशाना (जहां ओम्पुंजा विधानसभा है) पर विजय हासिल करना चाहता हूं।'


नाम बदलने का कोई इरादा नहीं
जनता के बीच एडोल्फ उनोना के नाम से जाने जाने वाले इस नेता का कहना है कि मेरा नाम बदलने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि यह नाम मेरे सभी आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज है। बता दें कि साल 1884 से 1915 के बीच नामीबिया जर्मनी का हिस्सा था और तब इसे जर्मन दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका कहा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed