{"_id":"67aab1e61c4dd3bedf096f96","slug":"action-on-illegal-immigrants-in-britain-nail-bars-and-car-washes-targeted-indian-restaurants-also-included-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई, नेल बार और कार वॉश निशाने पर; भारतीय रेस्त्रां भी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई, नेल बार और कार वॉश निशाने पर; भारतीय रेस्त्रां भी शामिल
Tue, 11 Feb 2025 07:41 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:41 AM IST
सार
गृह मंत्रालय ने कहा, पिछले महीने की गतिविधि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रेस्तरां, टेकअवे और कैफे के साथ-साथ भोजन, पेय और तंबाकू उद्योग था। उत्तरी इंग्लैंड के हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्तरां में सात गिरफ्तारियां हुईं और चार को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
यवेटे कूपर, गृह सचिव, ब्रिटेन
- फोटो : X / @YvetteCooperMP
विस्तार
ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर देश-व्यापी कार्रवाई में भारतीय रेस्त्रां, नेल बार, सुविधा स्टोर और कार वॉश भी शामिल रहे। गृह मंत्री यवेटे कूपर ने कहा, उनके मंत्रालय की आव्रजन प्रवर्तन टीमों ने जनवरी में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। गत वर्ष जनवरी के बजाय गिरफ्तारियां बढ़कर 609 हो गईं, और पिछले वर्ष की तुलना में इस कार्रवाई में 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
गृह मंत्रालय ने कहा, पिछले महीने की गतिविधि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रेस्तरां, टेकअवे और कैफे के साथ-साथ भोजन, पेय और तंबाकू उद्योग था। उत्तरी इंग्लैंड के हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्तरां में सात गिरफ्तारियां हुईं और चार को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, आव्रजन नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें लागू किया जाना चाहिए। कूपर ने कहा, नियोक्ता लंबे समय से अवैध प्रवासियों का शोषण कर रहे थे। एजेंसी
38 फीसदी बढ़ी गिरफ्तारियां
यह जानकारी तब सामने आई है जब लेबर पार्टी सरकार का सीमा सुरक्षा, शरण और आव्रजन बिल इस सप्ताह दूसरी बार संसद में आया है। नए कानून का उद्देश्य आपराधिक गिरोहों को नष्ट करना है। पीएम कीर स्टार्मर ने कहा, यह अवैध आव्रजन सीमा सुरक्षा को कमजोर करता है। गृह मंत्रालय ने कहा, 12 माह पहले की समान अवधि की तुलना में अवैध कामकाजी कार्रवाई और गिरफ्तारियां 38% बढ़ गई हैं।