फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us FBI Makes Major Claim on New Orleans Incident Accused Jabbar Not Solely Responsible for Terror Attack

US: 'आरोपी जब्बार आतंकी घटना के लिए अकेला जिम्मेदार नहीं', न्यू ऑर्लियंस हमले को लेकर एफबीआई ने किया बड़ा दावा

Thu, 02 Jan 2025 08:14 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 02 Jan 2025 08:14 AM IST
सार

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में बोरबन स्ट्रीट पर एक शख्स ने भीड़ के बीच अपना ट्रक घुसा दिया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 15 लोग मारे गए और 35 घायल हुए हैं। इस हमले के बारे में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुई ट्रक दुर्घटना की जांच कर रही है। यह एक आतंकी हमला है।

विज्ञापन
Us FBI Makes Major Claim on New Orleans Incident Accused Jabbar Not Solely Responsible for Terror Attack
न्यू ऑर्लियंस आतंकी घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू ऑर्लियंस में भीड़ में ट्रक घुसाने के मामले में एफबीआई ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा है कि न्यू ऑर्लियंस में हमला करने वाला शम्सुद्दीन जब्बार आतंकी कृत्य के लिए अकेला जिम्मेदार नहीं है। एफबीआई के प्रभारी सहायक विशेष एजेंट एलेथिया डंकन ने कहा कि हम हर सुराग की तलाश कर रहे हैं, जिसमें उसके ज्ञात सहयोगी भी शामिल हैं। इसलिए हमें जनता की मदद की जरूरत है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने लोगों से कहा कि अगर किसी ने पिछले 72 घंटे में शम्सुद्दीन जब्बार से कोई बात की हो तो हमसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हमने जनता से मदद मांगी है। हम लोगों से पूछ रहे हैं कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी, वीडियो और फोटो है तो हमसे साझा करें। डंकन ने कहा कि जब्बार द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी पर आईएसआईएस का झंडा मिला था। एफबीआई जब्बार के आतंकी संगठन से जुड़े हर संपर्क को खंगाल रही है। एफबीआई ने बताया कि 42 वर्षीय हमलावर जब्बार अमेरिकी नागरिक था। उसका जन्म टेक्सास राज्य में हुआ था। वि पहले अमेरिकी सेना में काम कर चुका है। हम इस घटना की पूरी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जो बाइडन ने की घटना की निंदा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भयावह घटना की निंदा की है। बाइडन ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और हम अपने देश के किसी भी समुदाय पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि न्यू ऑर्लियंस हमले की जांच जल्दी से पूरी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अमेरिकी लोगों के लिए कोई खतरा न हो। उन्होंने कहा कि हम न्यू ऑर्लियंस हमले के पीड़ित लोगों के लिए हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने चेतावनी खारिज करने का आरोप लगाया
न्यू ऑर्लियंस में हुई घटना पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर अमेरिका में आपराधिक प्रवास के बारे में उनकी चेतावनियों को खारिज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा कि हमारे देश में आने वाले अपराधी हमारे देश में मौजूद अपराधियों से कहीं ज्यादा बुरे हैं, तो डेमोक्रेट्स और फेक न्यूज मीडिया ने इसे लगातार नकारा, लेकिन यह सच निकला। हमारे देश में अपराध दर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। हम सभी निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं, जिनमें न्यू ऑर्लियंस पुलिस विभाग के बहादुर अधिकारी भी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन न्यू ऑर्लियंस शहर का पूरा समर्थन करेगा, क्योंकि वे इस पूरी तरह से दुष्टता के कार्य की जांच कर रहे हैं।


यह है मामला
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में बोरबन स्ट्रीट पर एक शख्स ने भीड़ के बीच अपना ट्रक घुसा दिया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 15 लोग मारे गए और 35 घायल हुए हैं। इस हमले के बारे में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुई ट्रक दुर्घटना की जांच कर रही है। यह एक आतंकी हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed