फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to the new rules, it has been made mandatory for all employees of the US government and its financed contractors to get vaccinated

अमेरिका में टीकाकरण के बारे में नए आदेश: क्या असर होगा वैक्सीन पर जो बाइडन के ताजा दांव का?

Fri, 10 Sep 2021 04:42 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

जानकारों के मुताबिक कई बड़ी कंपनियों की पहले से इच्छा रही है कि उनके सभी कर्मचारी टीका लगवा लें। लेकिन वैक्सीन विरोधी भावना के आगे वे लाचार रही हैं। अब ऐसी कंपनियों को नए सिरे से प्रयास करने का मौका मिला है...

विज्ञापन
According to the new rules, it has been made mandatory for all employees of the US government and its financed contractors to get vaccinated
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन ने टीकाकरण के बारे में जो ताजा आदेश जारी किए हैं, उनका वहां राजनीति और कारोबारी माहौल पर गहरा असर होने की संभावना है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका में अभी माहौल ऐसा है कि टीकाकरण के लिए जारी किसी ऐसे आदेश का असर सिर्फ स्वास्थ्य क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहेगा। न्यूज वेबसाइट एक्सियोस.कॉम ने राजनीतिक टीकाकार हैन्स निकोल्स के मुताबिक व्हाइट हाउस के अधिकारी इस बात के प्रति सचेत हैं कि बाइडन को लोगों ने वोट मुख्य रूप से कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए दिया था। इसलिए अगर वे इसमें सफल नहीं हुए, तो उनके पूरे शासन पर सवाल खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, जिन अमेरिकियों ने टीका लगवा लिया है, उनमें वैक्सीन विरोधियों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बाइडन ने अपने ताजा आदेश के लिए उन अमेरिकियों की भावनाओं का ख्याल किया है। इससे उन्होंने उन लगभग आठ करोड़ अमेरिकियों के लिए कठिनाई खड़ी कर दी है, जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है। नए नियमों के मुताबिक अमेरिका सरकार और उसकी वित्तीय मदद से चलने वाले ठेकेदारों के तमाम कर्मचारियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि बाइडन लगातार कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण फैलने के लिए टीका न लगवाने वाले अमेरिकियों को दोषी ठहराते रहे हैँ। अब उन्होंने उन लोगों की मुश्किल बढ़ा कर महामारी पर काबू पाने की एक और पहल की है।
विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी समर्थक ज्यादातर मतदाताओं ने टीका लगवा लिया है। इसलिए बाइडन की ताजा पहल से डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं होगी। इस निर्णय का विरोध रिपब्लिकन समर्थक करेंगे, जिनसे अब सख्ती से पेश आने का मन बाइडन ने बना लिया है। लेकिन कुछ जानकारों का कहना है कि अगर अधिक संख्या में कर्मचारी टीका ना लगवाने पर अड़े रहे, तो उससे सरकारी कामकाज में कर्मचारियों के अभाव की समस्या आ सकती है। खासकर अगर ऐसा अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में हुआ, तो उससे नई दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर की कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने में नाकाम रही हैं। लेकिन अब उन्हें सख्ती दिखाने का नया मौका मिलेगा। अगर बड़ी कंपनियों ने बाइडन के ताजा आदेश को आधार बना कर अपने यहां टीकाकरण अनिवार्य किया, तो उससे छोटी कंपनियां भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होंगी।

जानकारों के मुताबिक कई बड़ी कंपनियों की पहले से इच्छा रही है कि उनके सभी कर्मचारी टीका लगवा लें। लेकिन वैक्सीन विरोधी भावना के आगे वे लाचार रही हैं। अब ऐसी कंपनियों को नए सिरे से प्रयास करने का मौका मिला है। एक खबर के मुताबिक तेल क्षेत्र की बड़ी कंपनी शेल ऐसा नियम लागू करने पर विचार कर रही है, जिसके तहत टीका ना लगवाने वाले कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। उधर डेल्टा एयरलाइंस ने कहा है कि जो कर्मचारी टीका लगवाने से इनकार करेंगे, उनसे कंपनी स्वास्थ्य बीमा अधिभार (सरचार्ज) वसूलेगी।

लेकिन कुछ खबरों में बताया गया है कि वैक्सीन को लेकर संदेह की भावना देश में इतनी गहरी है कि हो सकता है कि कई कर्मचारी टीका लगवाने के बजाय नौकरी छोड़ना पसंद करें। इससे कंपनियों के सामने कर्मचारियों के अभाव की चुनौती आ सकती है। लेकिन जो बाइडन ने ऐसी तमाम संभावनाओं और आशंकाओं के बीच टीकाकरण के पक्ष में एक मजबूत फैसला लिया है। इसका आम तौर पर स्वागत किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed