फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to Save the Children Corona affected the lives of 7 million Afghani children

कोरोना के कारण 70 लाख अफगानी बच्चों का जीवन हुआ प्रभावित, बच्चों से जुड़ी संस्था ने किया खुलासा

Wed, 03 Jun 2020 01:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
According to Save the Children Corona affected the lives of 7 million Afghani children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से पूरी दुनिया प्रभावित है। इसी बीच सेव द चिल्ड्रन नाम के एक समूह ने दावा किया है कि कोरोना से 70 लाख अफगानी बच्चों की जिंदगी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


सेव द चिल्ड्रन नाम के एक समूह ने सोमवार को कहा है कि कोरोना महामारी ने देश के 70 लाख छात्रों को गरीबी की तरफ धकेला है और उनके मूल अधिकारों से उन्हें दूर कर दिया है।
विज्ञापन


टोलो न्यूज ने सेव द चिल्ड्रन ग्रुप की प्रवक्ता मरियम अतई के हवाले से बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण 70 लाख से ज्यादा बच्चे देश में भुखमरी के शिकार हुए हैं। वहीं इसका असर शिक्षा पर भी पड़ा है, जो बच्चे पिछले तीन महीनों में स्कूल नहीं जा सके हैं वो शिक्षा के अपने मूल अधिकारों से दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना वायरस से अभी तक 15 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं 265 मौतें हुईं हैं। यूनिसेफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए, श्रम और सामाजिक मामलों के उपमंत्री गुलाम हैजर जलानी ने कहा कि लगभग 60 लाख बच्चे इस वक्त खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां 30 लाख 10 हजार ऐसे बच्चे हैं जो अत्यधिक कमजोर हैं और 10 लाख 20 हजार कामकाजी बच्चे हैं। अफगानिस्तान स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग के प्रवक्ता नईम नाजरी ने कहा कि सरकार द्वारा किए बड़े वादों के बावजूद देश में शिक्षा की स्थिति, बाल विवाह और यौन शोषण जैसे मामलों में बच्चों की स्थिति काफी गंभीर और अस्वीकार्य है।


राष्ट्रीय सांख्यिकी और सूचना प्राधिकरण की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमानित 32 लाख 90 हजार अफगान आबादी में से लगभग आधी आबादी 15 वर्ष से कम उम्र वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed