फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to Report Top Ramaswamy aide leaves to join Trump campaign

रामास्वामी को झटका: राजनीतिक निदेशक का चुनावी अभियान से किनारा, डोनाल्ड ट्रंप के साथ जुड़े ब्रायन स्वेनसेन

Thu, 30 Nov 2023 05:44 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 05:44 PM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए रामास्वामी अभियान को झटका लगा है। रामास्वामी के राजनीतिक निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रायन स्वेनसेन अब ट्रम्प अभियान के साथ जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन
According to Report Top Ramaswamy aide leaves to join Trump campaign
विवेक रामास्वामी(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए तमाम उम्मीदवारों में रेस चल रही है। जहां एक तरह भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी इस रेस में जीत के लिए दौड़ लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ, निक्की हेली भी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की जोर अजमाइश कर रही है। इसी बीच, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवेक रामास्वामी के शीर्ष सहयोगी ने इस्तीफा दे दिया है और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान में शामिल हो गए हैं।ब्रायन स्वेनसेन ने रामास्वामी अभियान के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, ब्रायन स्वेनसेन अब ट्रम्प अभियान के साथ जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि शुरूआती मतदान वाले राज्यों में स्वेनसेन अभियान के राजनीतिक संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि रिपोर्ट की माने तो स्वेसेन का जाना रामास्वामी के लिए एक झटका है। 
विज्ञापन


बता दें कई चुनावी रैलियों और चर्चाओं में रामास्वामी डोनॉल्ड ट्रम्प की तारीफ करते भी नजर आए हैं। यहां तक कि उनके द्वारा ट्रम्प को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति भी कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व रामास्वामी टीम के वीडियोग्राफर ब्रैंडन गुडइर ने भी अभियान से किनारा किया था। 

ब्रायन स्वेनसेन के इस्तीफे के बाद रामास्वामी अभियान के प्रवक्ता ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने कहा, 'स्वेनसेन को सहयोग के लिए धन्यवाद, हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।' साथ ही उन्होंने कहा, स्वेनसेन की जिम्मेदारियों के देखरेख वरिष्ठ सलाहकार माइक बिउंडो को सौंपी गई है। 


रामास्वामी की बहसों में उनके राजनीतिक अनुभव की कमी, ताइवान और इस्राइल में अमेरिकी भागीदारी से संबंधित कई विवादास्पद विदेश नीति पर रुख पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed