फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to report 1.89 lakh policemen deployed across Bangladesh ahead of January 7 polls

Bangladesh: आम चुनाव के लिए बांग्लादेश में सुरक्षा चाक-चौबंद, 1.89 लाख पुलिसकर्मी तैनात, निष्पक्ष मतदान पर जोर

Sun, 31 Dec 2023 04:36 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ढाका Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

बांग्लादेश में आम चुनाव के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को लेकर तकरीबन 1.89 लाख पुलिस कर्मियों को  तैनात किया गया हैं। 

विज्ञापन
According to report 1.89 lakh policemen deployed across Bangladesh ahead of January 7 polls
बांग्लादेश पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाले आगामी आम चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने कमर कस ली हैं। सत्तारूढ़ समेत तमाम राजनीतिक दल लगातार लोगों को रिझाने के लिए सभा, रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच, मतदान से पहले पूरे बांग्लादेश में 1.89 लाख से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। विपक्षी दल बीएनपी के बहिष्कार के बीच होने वाले आम चुनाव  स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि वर्तमान में देश के पुलिस बल में सिविल स्टाफ सहित लगभग 2.13 लाख कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


निष्पक्ष चुनाव के लिए तैनात पुलिसकर्मी- हुसैना
पुलिस मख्यालय में उप माहनिरीक्षक (ऑपरेशन) अनवर हुसैन ने कहा कि पूरे बांग्लादेश में कुल 1.89 लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया हैं, जो मतदान के दिन मजिस्ट्रेटों के साथ चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा पुलिस कर्मियों स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए क्षेत्रों में गश्त भी लगाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तकरीबन 1.74 लाख पुलिसकर्मी बिना किसी छुट्टी के ड्यूटी पर रहेंगे, जबकि अन्य पुलिसकर्मी नियमित रुप से काम में लगेंगे। 
विज्ञापन


विपक्षी दल बीएनपी का चुनाव बहिष्कार
बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी द्वारा चुनाव बहिष्कार के चलते देशव्यापी हड़तालें, परिवहन नाकेबंदी का बीच-बीच में आह्वान किया जाता हैं। बीएनपी के मुताबिक, वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना के रहते कभी भी देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं किए जा सकते हैं। पिछले दो माह में राजनीतिक हिंसा में 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 386 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया हैं। राजनीतिक हिंसा में पुलिस ने कई विपक्षी कार्यकर्ताओं और हस्तियों को गिरफ्तार किया हैं, जिनमें बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्लाम आलमगीर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्धसैनिक सीमा रक्षक की 1151 प्लाटून भी तैनात
बीएनपी लोगों से लगातार सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा करने का आह्वान कर रही हैं। साथ ही लोगों से करों और उपयोगिता बिलों का भुगतान न करने का आग्रह किया गया हैं। गौरतलब हैं कि बीएनपी ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था, लेकिन 2018 के आम चुनाव में बीएनपी ने भाग लिया था। शुक्रवार को बांग्लादेश ने देशभर में अर्धसैनिक सीमा रक्षकों की 1,151 प्लाटून तैनात की हैं। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवान सात जनवरी के मतदान के आसपास 13 दिनों तक पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed