फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A storm wreaks havoc in America, one young man dies; electric poles and trees collapse, roofs of houses blown

US: अमेरिका में भयंकर तूफान से तबाही, एक युवक की मौत; बिजली के खंभे और पेड़ धराशाई, घरों की छतें उड़ गईं

Thu, 03 Apr 2025 02:27 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 03 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम क्षेत्र के राज्य अर्कांसस, इलिनोइस, इंडियाना, मिसौरी और मिसिसिपी में भयंकर तूफान आया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश और तूफान की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
A storm wreaks havoc in America, one young man dies; electric poles and trees collapse, roofs of houses blown
अमेरिका में बर्फीले तूफान का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम क्षेत्र के बड़े इलाके में भयंकर तूफान ने भारी तबाही मचाई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा बिजली की लाइनें और पेड़ गिर गए। कई घरों की छतें तक उड़ गईं। मौसम विभाग ने देश के अर्कांसस, इलिनोइस, इंडियाना, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में तूफान की चेतावनी जारी की थी। अब अगले चार दिन बर्फीले तूफान और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तूफान से दक्षिण-पूर्व मिसौरी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इंडियाना में एक गोदाम का हिस्सा ढह गया। एक व्यक्ति गोदाम के अंदर फंस गया। उधर, अर्कांसस में तूफान आपातकाल जारी किया गया। यहां मलबा हवा में हजारों फीट ऊपर उड़ गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दक्षिण और मध्यपश्चिम में संभावित रूप से घातक बाढ़ का खतरा भी आने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि अगले चार दिनों में एक फुट (30 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश संभव है।  ओक्लाहोमा स्थित तूफान पूर्वानुमान केंद्र ने बताया कि टेक्सास से मिनेसोटा और मेन तक फैले बड़े हिस्से में 90 मिलियन से अधिक लोग जोखिम में थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्रीक द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी, चार की मौत; 23 को बचाया, बचाव अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्कांसस में आपातकाल जारी
मौसम सेवा ने अर्कांसस  में आपातकाल जारी किया है। मौसम विज्ञानी चेली अमीन के अनुसार तूफान से उड़ा मलबा 25,000 फीट तक  फैला था। आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि बवंडर, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और अचानक बाढ़ के कारण 22 काउंटियों में नुकसान हुआ है। चार लोग घायल हुए। केंटकी में भी तूफान आया। यहां में एक चर्च पर तूफान के मलबे की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को कोई जानलेवा चोट नहीं है। इंडियाना में एक गोदाम का हिस्सा ढह गया। पुलिस ने लोगों से शहर से यात्रा न करने के लिए कहा है।


कारें पलट गईं, बिजली हुई गुल
पुलिस ने बताया कि इंडियाना के लोवेल के पास पांच सेमीट्रक उड़ गए।राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि मिसौरी के पायलट ग्रोव में कई संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, कारें पलट गईं और बिजली के खंभे टूट गए। अफसरों ने बताया कि अर्कांसस, मिसिसिपी, मिसौरी, इलिनोइस, केंटकी और टेनेसी में लगभग 90,000 घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं इंडियाना में 182,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं आई। अपर मिडवेस्ट में कर्मचारियों ने  बिजली बहाल करने के लिए काम किया। आंधी-तूफान भारी बारिश के चइंडियानापोलिस में सड़कों पर पानी भर गया। आलम यह रहा कि कारों की खिड़कियों तक पानी पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: चीनी नागरिकों से दोस्ती और शारीरिक संबंध नहीं बना सकते अमेरिकी सरकारी कर्मचारी, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

भारी बारिश की चेतावनी
शनिवार तक टेक्सास, निचली मिसिसिपी घाटी और ओहियो घाटी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी मार्क रोज ने बताया कि मध्य टेनेसी में भयंकर तूफान आने वाला है। इसके बाद चार दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम सेवा ने चेतावनी दी कि अगले सात दिनों में उत्तरपूर्वी अर्कांसस, मिसौरी के दक्षिण-पूर्वी कोने, पश्चिमी केंटकी और इलिनोइस और इंडियाना के दक्षिणी हिस्सों में 15 इंच (38 सेंटीमीटर) तक बारिश का अनुमान है, केंटकी और इंडियाना के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का जोखिम है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed