{"_id":"65b0825fa47b2701e50b6bf5","slug":"a-plane-carrying-workers-to-a-mine-in-canada-crashed-several-died-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: श्रमिकों को ले जा रहा विमान टेक-ऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत; बढ़ सकती है हताहतों की संख्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: श्रमिकों को ले जा रहा विमान टेक-ऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत; बढ़ सकती है हताहतों की संख्या
Wed, 24 Jan 2024 10:04 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:04 AM IST
सार
कनाडा में मजदूरों को खदानों में ले जा रहा एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की खबर पाकर सेना और संघीय पुलिस मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने मलबा बरामद किया।
विज्ञापन
कनाडा में विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कनाडा में मजदूरों को खदान में ले जा रहा एक छोटा यात्री विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की जान बच गई है। हालांकि, व्यक्ति की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सेना और संघीय पुलिस मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने मलबा बरामद किया। ट्रेंटन, ओंटारियो में संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र ने कहा कि सुबह के 8:50 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। शहर के एक अस्पताल ने बताया कि उन्होंने अपने सामूहिक प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया है। जबकि, आर्कटिक क्षेत्र के प्रमुख कोरोनर गार्थ एगरबर्गर ने कहा कि मृतकों की गिनती जारी है। उन्होंने इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी है।
जेटस्ट्रीम ट्विन टर्बोप्रॉप एयरलाइनर का संचालन करने वाली नॉर्थवेस्टर्न एयर ने बताया कि यह एक चार्टर विमान था, जो श्रमिकों को खदान तक ले जा रहा था। रनवे से 1.1 किलोमीटर दूर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल फोर्ट स्मिथ से सभी विमानों को रोक दिया गया है। इस हादसे की जांच के लिए कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक टीम तैनात किया है।