फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Pastor killed and two injured in gunfire in East Texas church in America

अमेरिका: पूर्वी टेक्सास के गिरजाघर में गोलीबारी में पादरी की मौत, दो लोग हुए घायल

Tue, 05 Jan 2021 04:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टेक्सास
एजेंसी, टेक्सास Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 04:44 AM IST
विज्ञापन
A Pastor killed and two injured in gunfire in East Texas church in America
shoot - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में पादरी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। स्मिथ काउंटी के शेरिफ लैरी स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्टारविल मेथोडिस्ट चर्च’ में पादरी ने जब एक शौचालय का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर एक व्यक्ति छिपा हुआ था। इसके बाद पादरी ने अपना हथियार निकाला लेकिन संदिग्ध ने उनसे हथियार छीन कर उन्हें ही गोली मार दी।

विज्ञापन


स्मिथ ने बताया कि अन्य दो घायलों में से एक को गोली लगी है और दोनों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की एक अन्य घटना के बाद से संदिग्ध शायद शनिवार रात से ही गिरजाघर में छिपा हुआ था। स्मिथ ने बताया कि पुलिस उस घटना के संबंध में शनिवार से विनोना में इस संदिग्ध की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पादरी को गोली मारने के बाद आरोपी उनका वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन उसे हैरिसन काउंटी के पास पकड़ लिया गया। स्मिथ ने हालांकि पादरी और अन्य दो घायलों की पहचान उजागर नहीं की। वहीं संदिग्ध के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक बयान जारी कर घटना में मारे गए पादरी और घायलों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed