{"_id":"61462f7f3008f36d703188f8","slug":"a-pakistan-court-sentences-pakistani-man-to-12-years-in-jail-in-200-million-dollar-phone-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कोर्ट ने 20 करोड़ डॉलर की फोन धोखाधड़ी मामले में युवक को 12 साल जेल की सजा सुनाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कोर्ट ने 20 करोड़ डॉलर की फोन धोखाधड़ी मामले में युवक को 12 साल जेल की सजा सुनाई
Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिएटल
एजेंसी, सिएटल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
सार
पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद फहद को ‘एटी एंड टी’ के नेटवर्क से फोन को ‘अनलॉक’ करने की साजिश रचने और करीब 19 लाख से ज्यादा फोन अनलॉक करने पर 2018 में हांगकांग से पकड़ा गया था। कंपनी को इस साजिश के चलते 20 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
jailed
विस्तार
‘एटी एंड टी’ के नेटवर्क से फोन को ‘अनलॉक’ करने की साजिश रचने के मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद फहद (35) को 12 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। कंपनी को इस साजिश के चलते 20 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कराची के मो. फहद ने साजिशन करीब 19 लाख से ज्यादा फोन किए अनलॉक
करीब 19 लाख से ज्यादा फोन अनलॉक करने वाले फहद को 2018 में हांगकांग से पकड़ा गया था। कराची के मोहम्मद फहद को 2012 में फेसबुक के जरिए वाशिंगटन के बॉथल में ‘एटी एंड टी’ के कॉल सेंटर के एक कर्मी के रूप में भर्ती किया गया था। उसने फोन ऑनलाक करने में मदद के लिए कुछ लोगों को रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
इसकी मदद से फोन को एटी एंड टी के नेटवर्क से हटाया जाता था, भले ही उपभोक्ताओं ने इन महंगे उपकरणों के लिए भुगतान पूरा नहीं किया हो या उनके सेवा अनुबंध की अवधि समाप्त नहीं हुई हो। इसके बाद उपभोक्ता अपने फोन के लिए सस्ती सेवा खरीद सकते थे।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने बताया कि इसके बाद, फहद ने कंपनी के सॉफ्टवेयर में मालवेयर डलवाया, जिसकी मदद से वह पाकिस्तान से फोन अनलॉक कर सकता था। कंपनी ने शुरुआत में इस षड्यंत्र का पता लगने के बाद इसमें शामिल दो कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था, इसके बाद भी फहद ने यह कार्य जारी रखा और लाखों डॉलर कमाए।