फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a hindu minor girl gang raped in pakistan family says the condition of the girl is not good

पाकिस्तान : अपहरण के बाद हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म, किशोरी की हालत गंभीर

Mon, 05 Oct 2020 01:24 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Oct 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
a hindu minor girl gang raped in pakistan family says the condition of the girl is not good
पाकिस्तान में एक हिंदू बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं और उनकी लड़कियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 साल की किशोरी के साथ कुछ बदमाश लोगों ने दुष्कर्म किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये लोग हथियारों से लैस थे और जबरन बच्ची का अपहरण कर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। 

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि हिंदू बच्ची के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। इस समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता राहत आस्टिन ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ एक साल पहले दुषकर्म किया गया था लेकिन आज तक आरोपी उसे ब्लैकमेर करते रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि इस सब से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। लड़की के गांव वालों ने उसके शव को कुएं से निकाला और बाद में लड़की का पोस्टमार्टम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में तीन लोगों ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी प्रभावशाली घरों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए जमानत पर घर से बाहर हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बना लिया था और उसे लेकर वो लड़की को ब्लैकमेल करते थे। 

जिले के एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। हालांकि इमरान खान की सरकार ने ऐसे आरोपियों को सरेआम फांसी देने का सुझाव दिया था। इमरान खान ने यौन दुर्व्यवहार करने वालों का एक नेशनल रजिस्टर बनाने का आह्वान किया था। 


एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले लोगों के तत्काल रसायनिक बंध्याकरण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सकता है जबरन इन लोगों की सर्जरी कराई जाए ताकि ये भविष्य में दोबारा यौन अपराध ना कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed