फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A gas explosion ripped through a restaurant on Taiyuan Street South in Shenyang City, China

चीन: शेनयांग शहर स्थित रेस्टोरेंट में गैस विस्फोट, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Thu, 21 Oct 2021 07:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 Oct 2021 07:35 AM IST
सार

इस घटना में हताहत लोगों की संख्या अभी सामने नहीं आई है। बचाव कार्य जारी है। चीनी स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
A gas explosion ripped through a restaurant on Taiyuan Street South in Shenyang City, China
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चीन के शेनयांग शहर में ताइयुआन स्ट्रीट स्थित एक रेस्टोरेंट में आज सुबह गैस विस्फोट हो गया। हताहत लोगों की संख्या अभी सामने नहीं आई है। बचाव कार्य जारी है। चीनी स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें गुरुवार सुबह इमारत में हुए विस्फोट के बाद के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में एक सड़क दिख रही है जो मलबे से भर गई है और एक सात मंजिला ऊंची इमारत विस्फोट के बाद बर्बाद हो गई है। जानकारी के अनुसार आस-पास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और अधिकारियों द्वारा अभी तक विस्फोट में हताहत लोगों की पुष्टि नहीं की गई है। यह विस्फोट इस साल क्षेत्र में पहला धमाका नहीं है। पिछले महीने डालियान में एक रिहायशी इमारत में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed