फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a business man spent five million dollar for his dog after he died for his better life america news

अमेरिका : मरने से पहले कुत्ते के नाम किए पांच मिलियन डॉलर, ट्रस्ट से चलेगा पालतू का खर्च

Sun, 14 Feb 2021 08:26 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेशविल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेशविल Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 14 Feb 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
a business man spent five million dollar for his dog after he died for his better life america news
टेनिस खिलाड़ी ने अपने कु्त्ते के नाम किए पांच मिलियन डॉलर - फोटो : Daily mail london

अमेरिका के टेनेसी में एक शख्स मरने से पहले अपने कुत्ते लूलू के लिए पांच मिलियन डॉलर यानि कि करीब 36 करोड़ रुपये की वसीयत लिखकर गया है, ताकि उसके मरने के बाद उसका कुत्ता बेहतर और अच्छी जिंदगी बिता सके। लूलू की उम्र आठ साल है और अब वो टेनेसी की राजधानी नेशविल में रहेगा। 

विज्ञापन


लूलू का ध्यान रखने वाली मार्था बुरटन का कहना है कि लूलू के मालिक बिल डोरिस एक सफल व्यापारी थे और उन्होंने कभी शादी नहीं की थी, वो कुत्तों से काफी ज्यादा प्यार करते थे। बिल डोरिस की पिछले साल मृत्यु हो गई थी। बिल डोरिस की वसीयत के मुताबिक, ये सारा पैसा लूलू के लिए ही खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


मार्था ने बताया कि बिल डोरिस को कुत्ते बहुत ज्यादा पसंद थे। मार्था, बिल डोरिस की दोस्त हैं और फिलहाल लूलू का ध्यान रख रही हैं। मार्था का कहना है कि वो नहीं जानती कि वो लूलू पर पांच मिलियन डॉलर खर्च कर पाएंगी या नहीं लेकिन जितना भी वो खर्च करेंगी, वो हर महीने मार्था को मिलता रहेगा। मार्था ने एक मुस्कान के साथ कहा कि वो कोशिश जरूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूलू के लिए जितनी भी खरीदारी की जाएगी। पहले को संग्रहकर्ता से मंजूर करवाई जाएगी। हालांकि लूलू के मरने के बाद इस राशि का क्या होगा, इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। इसके अलावा बिल डोरिस के पास कई जमीन भी हैं, जिसमें अंतरराज्यीय 65 भी शामिल है। 

यहां कंफेडरेट जनरल नाथन बेडफोर्ड फॉरेस्ट की विवादित प्रतिमा स्थापित है। हालांकि इन जमीनों को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed