{"_id":"6078e2c189744a7e3000a49d","slug":"a-bank-clerk-married-four-times-and-divorced-three-times-within-37-days-with-one-woman-for-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबो-गरीब: छुट्टियों के ‘बहाने’ एक ही महिला से 37 दिन में 4 शादी, तीन तलाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजीबो-गरीब: छुट्टियों के ‘बहाने’ एक ही महिला से 37 दिन में 4 शादी, तीन तलाक
Fri, 16 Apr 2021 06:35 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला डेस्क, ताइवान
अमर उजाला डेस्क, ताइवान
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:35 AM IST
सार
- ताइवान के एक बैंक क्लर्क का अजीबो-गरीब कारनामा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दफ्तर से छुट्टी लेने के बहाने के लिए ताइवान में एक आदमी ने महिला से महज 37 दिन में चार बार शादी कर दीन बार तलाक दे दिया। अतिरिक्त ताइपेई के एक बैंक में इस क्लर्क ने जब पहली दफा आवेदन किया तो शादी के लिए आठ दिन की छुट्टियां मिल गईं।
विज्ञापन
छह अप्रैल 2020 को शादी करने के बाद जब छुट्टियां खत्म हुईं तो पत्नी को तलाक दे दिया। फिर अगल ही दिन ब्याह रचाकर छुट्टियां मांग लीं। क्लर्क का मानना था कि वह कानूनी रूप से इन छुट्टियों का हकदार है। इस तरह वह चार बार शादी और तीन बार तलाक के जरिए 32 वैतनिक अवकाश लेने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
लेकिन छुट्टियों के इस खेल का बैंक को पता लग गया और उसके अतिरिक्त वैतनिक अवकाश नामंजूर कर दिए गए। नाराज क्लर्क ने श्रम ब्यूरो में शिकायत दर्ज कर बैंक पर लेबर लीव कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया। कानून के मुताबिक, एक कर्मचारी विवाह के लिए आठ दिन के वैतनिक अवकाश का हकदार है। इस हिसाब से चार बार शादी करने वाले इस व्य्कित को 32 छुट्टियां मिलनी चाहिए थीं। यही वजह है कि शहर श्रम ब्यूरो ने जांच में बैंक को श्रम कानून के उल्लंघन का दोषी पाया।
विज्ञापन