{"_id":"5d30f4dc8ebc3e6d02394d1b","slug":"a-50-year-old-letter-from-a-fisherman-in-a-bottle-in-australia-written-by-13-year-old-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में मछुआरे को बोतल में मिली 50 साल पुरानी चिट्ठी, 13 साल के लड़के ने लिखी थी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया में मछुआरे को बोतल में मिली 50 साल पुरानी चिट्ठी, 13 साल के लड़के ने लिखी थी
Fri, 19 Jul 2019 04:08 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 19 Jul 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
ऑस्ट्रेलिया 50 वर्ष पहले एक ब्रिटिश बच्चे द्वारा बोतल में लिखकर रखा गया संदेश यहां के दक्षिणी तट पर एक मछुआरे को मिला है। पॉल इलियट नामक मछुआरे ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान उसे अपने बेटे जेहा के साथ तट पर एक बोतल मिली।
विज्ञापन
मछुआरे ने बताया कि वह अब संदेश लिखने वाले को ढूंढ रहा है जो कि अब 63 वर्ष का हो चुका होगा। संदेश में 13 वर्षीय एक अंग्रेज बालक पॉल गिब्सन की ऑस्ट्रेलिया के तट की यात्रा का वर्णन है। संदेश के लेखक ने फ्रेमन्टल के 1000 मील पूर्व के रूप में अपनी लोकेशन दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 1960 के दशक में कई हजार ब्रिटिश नागरिक ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया चले गए। बाद में लगभग एक चौथाई लोग वापस ऑस्ट्रेलिया आ गए थे। इसी दौरान पॉल गिब्सन नामक किसी बच्चे ने बोतल में संदेश लिख कर समुद्र में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन