Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   90 percent of Indians are at increased risk of diseases food shortages and death due to the deadly heat wave

Heatwave: घातक लू से 90% भारतीयों पर बीमारियों का खतरा, भारत सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने में पिछड़ रहा

Fri, 21 Apr 2023 06:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 06:49 AM IST
सार

इस अध्ययन में वर्ष 2001 से 2021 के दौरान एसडीजी हासिल करने के लिए भारत के प्रदर्शन और भीषण मौसम के हालात का साझा मूल्यांकन किया गया। सामने आया कि भारत 17 में से 11 लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
90 percent of Indians are at increased risk of diseases food shortages and death due to the deadly heat wave
heatwave - फोटो : istock

विस्तार

ऐसे वक्त जब देश के कई हिस्से पहले ही बढ़ते तापमान की चपेट में हैं, घातक लू की वजह से करीब 90% भारतीयों पर रोगों, भोजन की कमी और मौत के खतरे बढ़े हैं। 2022 में भी जलवायु परिवर्तन के साथ लू ने काफी नुकसान पहुंचाया। इस वजह से भारत सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को हासिल करने में भी पिछड़ रहा है। यह दावे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को जारी अध्ययन में किए।
विज्ञापन


इस अध्ययन में वर्ष 2001 से 2021 के दौरान एसडीजी हासिल करने के लिए भारत के प्रदर्शन और भीषण मौसम के हालात का साझा मूल्यांकन किया गया। सामने आया कि भारत 17 में से 11 लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहा है। भुखमरी खत्म करने, अच्छा स्वास्थ्य हासिल करने, लैंगिक समानता लाने, उचित कार्य व आर्थिक विकास, उद्योग-इनोवेशन-बुनियादी ढांचे, असमानता मिटाने और पर्यावरण संरक्षण जैसे लक्ष्यों में प्रगति धीमी हुई है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले डॉ. रमित देबनाथ के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन के नुकसान के राष्ट्रीय सूचकांक (सीवीआई) से हालात को आंकता है और निपटने की योजनाएं बनाता है। 
विज्ञापन


'हीट इंडेक्स' आवश्यक
रिपोर्ट के अनुसार घातक गर्मी और लू के लोगों के शरीर पर सीधे असर को जानना ज्यादा जरूरी है। सीवीआई से यह पता नहीं चलता। किस हिस्से की जनता पर गर्मी व लू का ज्यादा खतरा है, मानव शरीर को क्या नुकसान हो रहे हैं, इसे जानने के लिए 'हीट इंडेक्स' का उपयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर डेंजर जोन में
अध्ययन में शामिल डॉ. रोनिता बर्धन के अनुसार दिल्ली जैसे शहरों में छोटे घरों में रहने को मजबूर लोगों के पास गर्मी से बचाव के साधन कम हैं। उन पर हो रहे असर का व्यापक मूल्यांकन जरूरी है। जहां सीवीआई के अनुसार भारत की 20 प्रतिशत आबादी पर जलवायु परिवर्तन का खतरा है। हीट इंडेक्स बताता है कि 90 प्रतिशत भारतीय घातक लू के असर वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं। दिल्ली सहित पूरा एनसीआर इस डेंजर जोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed