{"_id":"679a0825c8e5e6c712074f09","slug":"9-indians-killed-in-road-accident-in-saudi-arabia-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Arabia: सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, नौ भारतीयों की मौत; विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Saudi Arabia: सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, नौ भारतीयों की मौत; विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख
Wed, 29 Jan 2025 04:21 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 29 Jan 2025 04:21 PM IST
सार
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई है। जेद्दा में भारतीय मिशन ने इस बारे में जानकारी दी है। मिशन ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी सऊदी अरब में जीजान के पास हुआ। मिशन ने बताया कि वह हादसे में मृत हुए लोगों के परिवारों के संपर्क में है। इसके अलावा, वह सऊदी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और वे अपना समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों और परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है, जहां हादसे को लेकर मृतकों और घायलों के परिजन संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह दुर्घटना और लोगों की मौत के बारे में जानकर 'दुखी' हैं। एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत से बात हुई, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूरा समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन