फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   89 bodies have been recovered since a boat carrying migrants from Lebanon sunk off Syria coast Lebanese army

सीरिया में बड़ा हादसा: समद्र में नौका पलटने से अब तक 89 की मौत, लेबनान के प्रवासी सवार थे

Sat, 24 Sep 2022 06:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 24 Sep 2022 06:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद हसन गब्बाश के हवाले से बताया गया कि हादसे में 20 लोगों को बचा लिया गया है। उनका इलाज सीरिया के तटीय शहर तारतूस में अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन
89 bodies have been recovered since a boat carrying migrants from Lebanon sunk off Syria coast Lebanese army
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरिया के अपतटीय क्षेत्र में एक नाव के डूबने की खबर है। हादसे में अब तक 89 लोगों की जान जा चुकी है। हादसा बीते दिन का है। नाव लेबनान के प्रवासियों को लेकर जा रही थी। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से यह जानकारी दी गई। सीरियाई अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। वे लेबनान से सीरिया अपने प्रियजनों की शिनाख्त में मदद करने के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद हसन गब्बाश के हवाले से बताया गया कि हादसे में 20 लोगों को बचा लिया गया है। उनका इलाज सीरिया के तटीय शहर तारतूस में अस्पताल में किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को तारतूस के गवर्नर अब्दुल हलीम खलील ने कहा था कि अपतटीय क्षेत्र में और शवों की तलाश जारी है। नौका दो दिन पहले डूबी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 31 शव बहकर तट पर आ गए थे। अन्य शवों को सीरिया की नौकाओं के जरिए पानी से निकाला गया है। संकट से जूझ रहे लेबनान से लोग समंदर के रास्ते यूरोप भागने की कोशिश कर रहे हैं। लेबनानी सेना का कहना है कि उसने एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी मदद से नागरिकों को समंदर के रास्ते यूरोप ले जाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed