{"_id":"5cfa7875bdec22077a429995","slug":"83-dies-in-clash-in-syria-between-government-forces-and-jihadist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में सरकार और जिहादियों के बीच भीषण टकराव, 24 घंटे में 83 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में सरकार और जिहादियों के बीच भीषण टकराव, 24 घंटे में 83 लोगों की मौत
Fri, 07 Jun 2019 08:15 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
सीरिया हमला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिमी सीरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सरकारी बलों और जिहादियों के बीच हुए भीषण टकराव में दोनों पक्षों के 83 लड़ाकों की मौत हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को ब्रिटेन के एक वॉर मॉनिटर ने दी।
विज्ञापन
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि जिहादी नियंत्रित क्षेत्र इदलिब के बाहरी इलाके में हुई झड़पों में गुरुवार से अब तक 44 सरकारी लोगों और 39 जिहादियों व इस्लामवादी लड़ाकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
30 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र की करीब आधी आबादी देश के दूसरे हिस्सों में पलायन कर चुकी है। इस क्षेत्र पर आतंकी संगठन अलकायदा के पूर्व सीरियाई सहयोगी के नेतृत्व वाली हयात तहरीर अल-शाम गठबंधन का वर्चस्व है।
विज्ञापन