फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   75th UNGA debate know all Updates Chinese President Xi Jinping speech

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले जिनपिंग- युद्ध नहीं चाहता चीन, बातचीत से सुलझाएंगे सभी मुद्दे

Tue, 22 Sep 2020 10:43 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
75th UNGA debate know all Updates Chinese President Xi Jinping speech
Chinese President Xi Jinping at 75th UNGA debate - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र 15 सितंबर से शुरू हो गया है। महासभा के 75वें सत्र की आम चर्चा 22 सितंबर से शुरू हुई है, जो 29 सितंबर तक चलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर महासभा सत्र पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है। पहली बार कई देशों के नेता सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क नहीं गए हैं। सभी ने रिकॉर्ड किए गए अपने वीडियो संदेश भेजे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में आम चर्चा के दौरान मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि 'चीन विश्व का सबसे बड़ा विकासशील देश है जो शांतिपूर्ण, खुले, सहकारी और सामान्य विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम कभी भी प्रभाव के विस्तार, विस्तारवाद या क्षेत्र के विस्तार को लेकर नहीं सोचते हैं। किसी भी देश के साथ शीत युद्ध या गर्म युद्ध लड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है।'
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि 'हम बातचीत और समझौते के माध्यम से मतभेदों को दूर करने और दूसरों के साथ विवादों को हल करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। जिनपिंग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण में 'सभ्यताओं के टकराव' के खतरों को लेकर दुनिया को सचेत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


चीनी राष्ट्रपति से पहले अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को लेकर बार-बार झूठ बोला और दुनिया को गुमराह किया। ट्रंप ने कहा कि हमें उस राष्ट्र को जवाबदेह ठहराना चाहिए जिसने इस वायरस को दुनिया पर फैलाया है, ये देश चीन है। ट्रंप ने कहा कि वायरस के शुरुआती दिनों में चीन ने घरेलू यात्राएं तो बंद कर दीं जबकि चीन से दुनियाभर के लिए उड़ाने जारी रहीं और सारी दुनिया में संक्रमण फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed