{"_id":"6121fb868ebc3e799d3a8654","slug":"7-killed-in-kabul-airport-in-afghanistan-in-open-firing-and-stampede-as-chaos-of-taliban-takeover-in-the-country-builds-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट पर बिगड़े हालात, भगदड़ के बीच सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट पर बिगड़े हालात, भगदड़ के बीच सात लोगों की मौत
Sun, 22 Aug 2021 12:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:53 PM IST
सार
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि काबुल एयरपोर्ट पर जमीनी हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बावजूद लगातार जुट रही भीड़, जिसे संभालने में सैनिकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही।
- फोटो : ट्विटर/ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय
विस्तार
अफगानिस्तान के काबुल में तालिबान के घुसने के बाद से ही भगदड़ मची हुई है। हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर जमे हुए हैं। इस बीच ब्रिटिश सेना ने बताया है कि एयरपोर्ट पर हालात बिगड़ने के बाद मची भगदड़ के बाद सात अफगान नागरिकों की मौत हुई है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जमीन पर हालात अभी काफी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन स्थिति संभालने के लिए हमसे जो कुछ हो सकता है, हम वो सब कर रहे हैं।
बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर लगातार भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल पूरे हफ्ते जारी रहा है। इस बीच कई बार फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में भी काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी और तब भी भगदड़ मच गई थी। इस बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी की इस घटना को किसकी तरफ से अंजाम दिया गया।