{"_id":"656b585320c0eacc7506df25","slug":"7-6-magnitude-earthquake-hits-mindanao-island-in-southern-philippines-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 की तीव्रता का भूकंप, अधिकारियों ने वापस ली सुनामी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 की तीव्रता का भूकंप, अधिकारियों ने वापस ली सुनामी की चेतावनी
Sun, 03 Dec 2023 01:35 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:35 AM IST
सार
फिलिपिनो अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की। इस वजह से आधी रात में ग्रामीणों को अपने घरों से भागना पड़ा। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : istock
विस्तार
दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 दर्ज की गई। वहां के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार करीब आठ बजे महसूस किए गए। इसी के साथ अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी। इस वजह से आधी रात में ग्रामीणों को अपने घरों से भागना पड़ा। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली।
विज्ञापन
वहीं, चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि भूकंप की तीव्रता के आधार पर दक्षिणी फिलीपींस और इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी लहरें आने की आशंका है। फिलीपीन की सरकारी एजेंसी ने मिंडानाओ के पूर्वी तट पर सुरिगाओ डेल सुर और दावाओ ओरिएंटल प्रांतों के निवासियों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.6 और गहराई 32 किमी (20 मील) बताई है।
विज्ञापन
सुनामी की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने दक्षिणी फिलीपींस, इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कई हिस्सों में सुनामी की लहरों की आशंका जताई थी। जापान के भी पूरे तटीय क्षेत्र सहित ओकिनावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिकारियों ने लोगों को निकासी के आदेश जारी किए, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन