{"_id":"5c41a999bdec227381665449","slug":"62-percent-american-youth-are-not-like-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में 62 फीसदी युवाओं को बिल्कुल पसंद नहीं हैं 'ट्रंप और ट्विटर'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में 62 फीसदी युवाओं को बिल्कुल पसंद नहीं हैं 'ट्रंप और ट्विटर'
Fri, 18 Jan 2019 03:55 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Fri, 18 Jan 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
डोना
अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट का नारा लगाते आ रहे हैं। अपनी गतिविधियों से वह लोगों को बताते हैं कि वह जो कुछ भी कर रहे हैं अमेरिका के भले के लिए ही कर रहे हैं। चाहे फिर विदेशियों के लिए वीजा में मुश्किलें बढ़ाने की बात आए, चीन पर टैरिफ बढ़ाना, सीरिया से अमेरिकी सेना को वापस बुलाना हो या फिर अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण कराने की बात हो।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ट्रंप अकसर हर थोड़ी देर में ट्विटर पर ट्वीट भी करते रहते हैं, जिनमें से अधिकतर में अमेरिका की बात होती है। लेकिन ट्रंप की ये सब बातें युवा अमेरिकियों को लुभाने में नाकाम साबित हो रही हैं। इस बात का खुलासा एक सर्वे में हुआ है। ये सर्वे यूनिवर्सिटी आॅफ मैसाचुसेट्स लोवेल ने किया है। सर्वे के अनुसार 62 फीसदी युवा (18 से 37 साल) को ट्रंप का काम बिल्कुल पसंद नहीं है। केवल 37 फीसदी युवा ही ऐसे हैं जो ट्रंप के काम के पक्ष में हैं। ये सर्वे अमेरिका में लगे शटडाउन से पहले किया गया था। सर्वे में कहा गया है कि युवाओं को ट्रंप, ट्विटर पर ट्रंप की गतिविधियां और ट्विटर पसंद नहीं है।
देश के हालात शटडाउन लगने के बाद से ही बेहद खराब हैं। वहीं ट्रंप भी अपनी अमेरिका-मैक्सिको दीवार को बनाने के लिए फंड की मांग पर अड़े हुए हैं। वह किसी भी हाल में तब तक शटडाउन खत्म नहीं करना चाहते जब तक उन्हें दीवार बनाने के लिए फंड नहीं मिल जाता। डेमोक्रेट्स दीवार बनाने के बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं। इस शटडाउन के बाद से बड़ी संख्या में लोग ट्रंप से नाराज हैं।
उन्हें शटडाउन के समय अपना खर्च निकालने के लिए घर का सामान तक बेचना पड़ रहा है। इससे इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि शटडाउन के बाद ट्रंप को पसंद न करने वालों की संख्या में और भी इजाफा हुआ होगा।