फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   600 people were evacuated Saturday from the Islamic State groups remaining holdout in Syria

आईएस के ठिकानों से निकाले गए 600 लोग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

Sun, 13 Jan 2019 03:07 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
600 people were evacuated Saturday from the Islamic State groups remaining holdout in Syria
फाइल फोटो

पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाले शेष इलाके से शनिवार को करीब 600 लोग निकाले गए क्योंकि अमेरिकी समर्थित लड़ाके इस इलाके पर अंतिम धावा बोलने की तैयारी में हैं। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) की भेजी गई बसों से 600 से ज्यादा लोगों खासकर महिलाएं एवं बच्चों को निकाला गया। 

विज्ञापन


ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि कुर्द-अरब गठबंधन के कब्जे वाले इलाकों में भेजे गए लोगों में कई जिहादी लड़ाके भी शामिल हैं। अमेरिका नीत गठबंधन से समर्थन प्राप्त एसडीएफ ने सितंबर में आईएस को उस पिछले हिस्से से निकालने के लिए हमले बोलने शुरू किए थे जिसे समूह ने 2014 में अपने ‘गढ़’ का हिस्सा बताया था।
विज्ञापन


अब्देल रहमान ने बताया कि 760 आईएस लड़ाकों समेत करीब 16,000 लोग दिसंबर की शुरुआत से इलाका छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हाजिन कस्बे के आस-पास के इलाकों में लगभग 2,000 आम नागरिक फंसे हुए हैं। निगरानी एजेंसी ने कहा है कि अंतिम हमले की तैयारी के लिए एसडीएफ के 300 योद्धा सोसा गांव के पास तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed