{"_id":"678e90ac333a4623590e9a0c","slug":"6-4-magnitude-earthquake-struck-near-city-of-chiayi-south-of-taiwan-know-all-updates-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: दक्षिणी ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप, राजधानी ताइपे में हिलीं इमारतें; 27 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: दक्षिणी ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप, राजधानी ताइपे में हिलीं इमारतें; 27 लोग घायल
Mon, 20 Jan 2025 11:36 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:36 PM IST
सार
ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है और भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है। यहां 2016 में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान के दक्षिण में चियाई शहर के पास एक पहाड़ी इलाके में मंगलवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें शुरुआती रूप से मामूली नुकसान होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भूकंप से राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं। भूकंप का केंद्र दापू टाउनशिप में 9.4 किमी (6 मील) की गहराई पर था। ताइनान शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत में दो लोग घायल हो गए। इलाके से अब तक 27 लोगों के घायल होने की खबरें मिल रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है और भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है। यहां 2016 में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन