{"_id":"61db1ba89d5dd8375957e5f3","slug":"56-prisoners-injured-in-riots-broked-out-in-jail-of-northern-mexico-over-extortion-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको: जबरन वसूली को लेकर जेल में दंगा भड़का, 56 कैदी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको: जबरन वसूली को लेकर जेल में दंगा भड़का, 56 कैदी घायल
Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
सार
नुएवो लियोन राज्य के जन सुरक्षा सचिव एल्डो फासी ने कहा कि बंदूक का इस्तेमाल नहीं हुआ था, सभी कैदी मारपीट के कारण घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी मेक्सिको की एक जेल में कैदियों द्वारा जबरन वसूली करने की कोशिश को लेकर दंगा भड़कने से 56 कैदी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दंगा शुक्रवार को अपोडाका जेल में हुआ, जो कि मॉन्टेरी शहर के बाहर स्थित है।
विज्ञापन
नुएवो लियोन राज्य के जन सुरक्षा सचिव एल्डो फासी ने कहा कि बंदूक का इस्तेमाल नहीं हुआ था, सभी कैदी मारपीट के कारण घायल हुए हैं। भारी वस्तुओं से लगी चोट या पत्थरों अथवा फर्श पर पटके जाने के कारण कुछ लोगों के सिर पर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि जेल में कई कैदी औद्योगिक संयंत्रों में काम करते हैं और आमतौर पर उन्हें शुक्रवार के दिन भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि कम से कम पांच गिरोह जेल की दीवारों के अंदर अन्य कैदियों से धन की उगाही कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कैदियों के पास से प्रतिबंधित सेलफोन, शराब और नशीले पदार्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन