{"_id":"65915e8f094492aa5c029f3b","slug":"5-terrorists-killed-in-clashes-with-security-forces-in-pakistan-balochistan-province-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पांच आतंकी ढेर; हथियारों का मिला जखीरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पांच आतंकी ढेर; हथियारों का मिला जखीरा
Sun, 31 Dec 2023 05:59 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कराची
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 05:59 PM IST
सार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सैन्य कार्रवाई में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के ठिकानों से हथियारों, गोला-बारूदों का जखीरा मिला हैं।
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी हैं। सेना ने बताया कि बीती रात को एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया गया हैं।
पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा हथियारों का जखीरा
सेना के मुताबिक, आतंकवादियों के ठिकानों से कई हथियार, गोला बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान की सेना ने बयान में कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल राष्ट्र के साथ कदम मिलाकर बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही हैं आतंकी घटनाएं
गौरतलब हैं कि पाकिस्तान में हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आंतकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई हैं। एक दिन पहले सेना ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान पांच आंतकियों को मौत के घाट उतारा गया हैं। दिसंबर माह के शुरुआत में एक ही दिन में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में 25 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई थी, जिसमें डेरा इस्माइल खान में एक आंतकवादी हमला भी शामिल था। इस साल आतंवादी हमलों में सेना में एक दिन में मरने वालों की यह सबसे बड़ी सख्या थी।
विज्ञापन
2014 के बाद सबसे ज्यादा आत्मघाती हमले
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस साल 2014 के बाद से सबसे ज्यादा आत्मघाती हमले हुए, जिनमें से लगभग आधे सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए। कम से कम 48 प्रतिशत मौतें सुरक्षा बलों के कर्मियों की हुई हैं।