फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   37 years Indian man and Nine associates win 40 crore jackpot in UAE

चमकी किस्मत: केरल के इस ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी

Sun, 04 Jul 2021 04:45 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Jul 2021 04:45 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में सोमराजन के हवाले से कहा गया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जैकपॉट (लॉटरी में सबसे अधिक धन जीतना) लगेगा। मुझे लगा था कि मैं दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता हूं।

विज्ञापन
37 years Indian man and Nine associates win 40 crore jackpot in UAE
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 37 वर्षीय एक भारतीय चालक और विभिन्न देशों के उसके नौ सहयोगियों ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीत ली। ‘खलीज टाइम्स’ ने शनिवार को बताया कि केरल निवासी और अबु धाबी में चालक का काम करने वाला रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से टिकट खरीद रहा था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में सोमराजन के हवाले से कहा गया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जैकपॉट (लॉटरी में सबसे अधिक धन जीतना) लगेगा। मुझे लगा था कि मैं दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता हूं। उसने कहा कि इस बार दूसरा पुरस्कार 30 लाख और तीसरा पुरस्कार 10 लाख दिरहम था। जैकपॉट लगने के बाद से सोमराजन के पास उसके मित्रों एवं प्रियजन के फोन लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमराजन ने कहा कि मैं 2008 से यहां हूं। मैंने दुबई टैक्सी और अन्य कंपनियों के साथ चालक के रूप में काम किया। पिछले साल मैंने एक कंपनी में चालक सह विक्रेता के रूप में काम किया, लेकिन वेतन कटने के कारण मेरे लिए जीवनयापन मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि हम कुल 10 लोग हैं। अन्य लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं। वे एक होटल की पार्किंग में काम करते हैं। हमने ‘दो खरीदों एवं एक मुफ्त पाओ’ पेशकश के तहत टिकट खरीदा। हर व्यक्ति ने 100 दिरहम दिए। टिकट 29 जून पर मेरे नाम पर लिया गया। मैं दूसरों से कहूंगा कि वे अपना भाग्य आजमाते रहें। मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा अच्छा दिन जरूर आएगा। मुझे पूरा भरोसा था कि ईश्वर की कृपा एक दिन मुझ पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed