{"_id":"5cb70983bdec2214530fb955","slug":"300-people-arrested-due-to-climate-change-protests-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, 300 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, 300 लोग गिरफ्तार
Wed, 17 Apr 2019 04:39 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 17 Apr 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इनमें से करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए सोमवार को एक पुल और प्रमुख मध्य सड़क चौराहों को जाम कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे अधिकतर लोगों को कानूनों का उल्लंघन और सड़क मार्ग को बाधित करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने खुद को दरवाजे, बेंच और अन्य सामानों से चिपका लिया था।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे हजारों लोग अपने साथ पेड़, पौधे और सोलर पैनल लाए थे और इस दौरान उन्होंने वॉटरलू के ब्रिज को जाम कर दिया था। गौरतलब है कि ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी पिछले एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं।
विज्ञापन