फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wuhan Lab Coronavirus News in Hindi: 3 types of viruses found in bats found in Wuhan lab, but none atch to corona

वुहान की लैब में मिले चमगादड़ों में पाए जाने वाले तीन तरह के वायरस, कोई भी कोरोना जैसा नहीं:अध्ययन

Mon, 25 May 2020 11:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Wuhan Lab Coronavirus News in Hindi: 3 types of viruses found in bats found in Wuhan lab, but none atch to corona
वुहान प्रयोगशाला कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
चीन के वुहान शहर स्थित वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट में चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस के तीन प्रकार मिले हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी कोरोनावायरस के वर्तमान स्ट्रेन से मेल नहीं खाता, जिससे दुनियाभर में लाखों जानें गईं। इंस्टीट्यूट की निदेशक वॉन्ग यान्यी ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना की शुरुआत वुहान से हुई है। इससे 3.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये वायरस चमगादड़ों से आया और किसी स्तनपायी जानवर के जरिए इंसानों में फैला। वहीं, वुहान इंस्टीट्यूट के निदेशक वॉन्ग यान्यी ने चीनी मीडिया सीजीटीएन से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य लोगों का दावा पूर्ण रूप से मनगढ़ंत है ।
विज्ञापन


वॉन्ग के साथ इंटरव्यू 13 मई को रिकॉर्ड किया गया था और इसका प्रसारण शनिवार को किया गया। वॉन्ग ने कहा कि सेंटर में कुछ कोरोनावायरस की पहचान की गई है। हमारे पास जीवित वायरस के तीन स्ट्रेन हैं। लेकिन, सार्स कोव-2 से इनका मात्र 79.8% मेल हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रोफेसर शी के पिछले शोध में, उन्होंने ऐसे वायरस पर ध्यान नहीं दिया, जो SARS वायरस के समान नहीं था। उन्होंने कहा कि ट्रम्प और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ साजीश के तहत दो महीनों से आरोप लगा रहें कि वायरस वुहान लैब से निकला है।

उन्होंने कहा कि हमें 30 दिसंबर से पहले बिल्कुल पता नहीं था कि इस तरह के वायरस मौजूद है। उन्होंने बताया कि उनके पास 30 दिसंबर को इस वायरस के कुछ सैम्पल्स आए थे। जांच के बाद उसका जीनोम 2 जनवरी को निकाला गया था और 11 जनवरी को डब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दी गई थी।

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो चीन पर दावा कर चुके हैं कि कोरोनावायरस का वुहान इंस्टीटयूट ऑफ वायरोलॉजी से कनेक्शन है। ट्रम्प ने यह भी कहा था कि उनके पास इसके सबूत हैं। कोरोना इसी लैब में तैयार किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में बताने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो लगातार आरोप लगाते आ रहें हैं कि कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से निकला है।  

कोरोना पर चीन: जांच के लिए तैयार, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दोनों ही चीन पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियां छिपाने का आरोप लगा चुके हैं। दोनों ही लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि यह वायरस चीन की एक प्रयोगशाला से ही निकला है। वहीं, इस संबंध में अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस जानवरों से इंसान में आया है। 

चीन के सालाना संसद सत्र के बाद एक प्रेस वार्ता में वांग ने कहा, 'चीन जांच के लिए तैयार है लेकिन हम यह मानते हैं कि यह जांच पेशेवर, निष्पक्ष और रचनात्मक होनी चाहिए। निष्पक्षता का मतलब यह है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त हो, सभी देशों की संप्रभुता का पालन किया जाए।' बता दें कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के करीब 100 देशों ने हाल ही में वैश्विक महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र जांच की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed