फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3.75 crore people are infected by coronavirus in the world and more than 10.78 lakh died

दुनिया में 3.75 करोड़ संक्रमित, 10.78 लाख की मौत, नेपाल में भारतीय राजदूत हो गए क्वारंटीन

Mon, 12 Oct 2020 02:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया/काठमांडो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया/काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Oct 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
3.75 crore people are infected by coronavirus in the world and more than 10.78 lakh died
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 3.75 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10.78 लाख हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.81 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


विश्व में अब 82.87 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जिनमें 68,774 की हालत गंभीर है। इस बीच, संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित तीसरा बड़े देश ब्राजील में भी मृतकों का आंकड़ा 1.50 लाख पार कर गया है।
विज्ञापन



रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में शनिवार को 559 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,50,198 हो गया। अमेरिका के बाद दूसरा देश है, जहां संक्रमण ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान ली है। देश में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 26,749 मामले सामने आए। वहीं, ब्रिटेन, रूस, स्पेन और फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। ब्रिटेन सोमवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के मंत्री मिले कोरोना पॉजिटिव, भारतीय राजदूत हो गए क्वारंटीन
नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रविवार को खुद को सेल्फ-क्वारंटीन करने की घोषणा की। भारतीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय राजदूत ने यह कदम नेपाल के पर्यटन व नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उठाया है। भट्टराई का कोविड टेस्ट शनिवार को किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

भारतीय दूतावास के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने कहा, राजदूत क्वात्रा ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है, क्योंकि उन्होंने भी भट्टराई के साथ हाल ही में मुलाकात की थी। दुबे ने कहा, हालांकि राजदूत का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और उनके अंदर अभी तक संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया है।

बता दें कि भट्टराई और क्वात्रा ने शुक्रवार को आमने-सामने बैठकर द्विपक्षीय बैठक में हिस्सेदारी की थी, जिसमें दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के रास्तों पर मंथन किया गया था।

शनिवार को 54 साल के भट्टराई ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने का आग्रह किया था।


नेपाल में इस समय करीब 1.06 लाख लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 74,252 लोग संक्रमण से उबरकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 614 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed