{"_id":"587d23e84f1c1b665feff2a5","slug":"26-killed-in-brazil-jail-bloodbath","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष, 26 कैदियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष, 26 कैदियों की मौत
एजेंसी/ नटाल
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील की जेल में संदिग्ध गिरोह के सदस्यों के बीच खूनी झड़प में 26 कैदी मारे गए। मरने वालों में से ज्यादातर कैदियों के सिर काट दिए गए हैं। यह खूनी संघर्ष शनिवार की रात ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांदे दो नोर्ते की अलकाकुज जेल में शुरू हुआ। जनवरी की शुरुआत में अन्य जेलों में भी
विज्ञापन
इसी तरह का खूनी संघर्ष भड़क उठा था, जिसमें 100 कैदी मारे गए थे। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा प्रबंधक काहियो बेजेरा ने रविवार को 26 कैदियों के मारे जाने की पुष्टि की। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने हिंसा के 14 घंटे बाद रविवार की सुबह जेल में प्रवेश किया और व्यवस्था बहाल की गई।
विज्ञापन