फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   '25% tariff may be imposed on Canada from February 1', Trump hints; Ottawa said- we will retaliate

US-Canada Row: 'कनाडा पर एक फरवरी से लग सकता है 25% टैरिफ', ट्रंप ने दिए संकेत; ओटावा ने कहा- हम पलटवार करेंगे

Tue, 21 Jan 2025 09:34 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/ओटावा Published by: बशु जैन Updated Tue, 21 Jan 2025 09:34 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव ने कहा कि हम मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि एक फरवरी को ऐसा होगा। इस पर कनाडा ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे।
 

विज्ञापन
'25% tariff may be imposed on Canada from February 1', Trump hints; Ottawa said- we will retaliate
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह एक फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद कनाडा की ओर से कहा गया कि अगर ऐसा होता है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतने के बाद से ही कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने तो कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए भी कह दिया है। सोमवार को जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो इसके बाद कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया। 
विज्ञापन


इस पर कनाडा के वित्तमंत्री डोमिनिक लेब्लांक और विदेश मंत्री मेलोनी जोली ने राहत जताई। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं तुरंत ही अमेरिका की व्यापार प्रणाली में बदलाव शुरू करुंगा, ताकि अमेरिकी नागरिक और परिवारों की सुरक्षा की जा सके। अपने नागरिकों पर टैक्स लगाकर बाकी देशों को अमीर बनाने की जगह हम बाकी देशों पर टैरिफ लगाएंगे, ताकि अपने देशवासियों को अमीर बना सकें। इसके लिए हम विदेशी राजस्व सेवा बनाएंगे। वही सभी टैरिफ और ड्यूटी इकट्ठा करेगी और अमेरिका के खजाने को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ओवल ऑफिस में कहा कि हम मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि एक फरवरी को ऐसा होगा।

ट्रंप का यह बयान आते ही कनाडा के सुर बदल गए। कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जोली ने कहा कि हम टैरिफ रोकने के लिए काम करना जारी रखेंगे। अगर फिर भी ऐसा हुआ तो हम जवाब देंगे। कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि ट्रंप अप्रत्याशित कार्रवाई कर सकते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हमारा देश इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमेरिका में रहने की लागत, अमेरिका में नौकरियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर टैरिफ लगाना अमेरिकी सरकार की एक गलती होगी।


तेल का एक चौथाई हिस्सा देता है कनाडा
अमेरिका में रोज खपत होने वाले तेल का लगभग एक चौथाई हिस्सा कनाडा से आता है। अल्बर्टा अमेरिका को प्रतिदिन 4.3 मिलियन बैरल तेल निर्यात करता है। अमेरिका में प्रतिदिन 20 मिलियन बैरल तेल की खपत है और यहां लगभग 13.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल का उत्पादन होता है। इसके अलावा कनाडा 36 अमेरिकी राज्यों को हर दिन लगभग 3.6 बिलियन कनाडाई डॉलर की वस्तुएं और सेवाएं देता है। फिर भी ट्रंप कह रहे हैं कि अमेरिका को कनाडा से तेल या किसी और चीज की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed