फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   25 people have died and 60 lakh people have been affected due to floods in Bangladesh

Bangladesh Flood: बांग्लादेश में बाढ़ बनी आफत, अब तक 25 लोगों की मौत, 60 लाख लोग प्रभावित

Sat, 18 Jun 2022 08:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 08:39 PM IST
सार

अधिकारियों का अनुमान है कि साठ लाख लोग अपने लगभग जलमग्न घरों में फंसे हुए हैं। वे अब कहीं और अस्थायी रूप से शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर और उत्तरी क्षेत्रों में नदियों में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
25 people have died and 60 lakh people have been affected due to floods in Bangladesh
बांग्लादेश में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश और सीमावर्ती भारतीय राज्यों मेघालय और असम में मानसूनी बारिश मुसीबत बनकर आई है। बाढ़ के कारण बांग्लादेश में 25 लोगों की मौत हो गई। इतनी ही नहीं, भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण यहां मानवीय संकट खड़ा हो गया है। इस बार बांग्लादेश में हालात 2004 से भी खराब बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यहां आलम यह हो गया है कि अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सेना बुलानी पड़ी है। अधिकारियों का अनुमान है कि साठ लाख लोग अपने लगभग जलमग्न घरों में फंसे हुए हैं। वे अब कहीं और अस्थायी रूप से शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर और उत्तरी क्षेत्रों में नदियों में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है पानी
बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र (एफएफडब्ल्यूसी) के प्रवक्ता ने कहा कि देश की चार प्रमुख नदी घाटियों में से दो में पानी अब खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या का कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है, लेकिन अनौपचारिक रिपोर्टों से पता चलता है कि देश में बाढ़ में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। असम में बाढ़ के कारण सड़कें और काफी घर बह गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया, कुछ दिन से हो रही बारिश के कारण ज्यादातर नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर है। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में सिलहट क्षेत्र के मुख्य प्रशासक मोहम्मद मुशर्रफ हुसैन ने बताया, लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ साल में भारत और बांग्लादेश में बाढ़ की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान होता है। पर्यावरणविद् इसका कारण जलवायु परिवर्तन को बताते हुए संकट बढ़ने की चेतावनी दे रहे हैं। दक्षिणपूर्वी चित्तगोंग जिले में शनिवार सुबह भूस्खलन के कारण घर गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए।


लोगों को तत्काल छत और भोजन की जरूरत
बांग्लादेश के पूर्व सांसद और सत्ताधारी पार्टी के नेता सैयद रफीकुल हक का कहना है, सुनामगंज जिले में मानवीय संकट खड़ा हो गया है। यहां बचाव के उपाय तक नहीं किए जा रहे हैं। बिजली, सड़क संपर्क और मोबाइल नेटवर्क तक उपलब्ध नहीं है। लोगों को तत्काल छत और खाने की जरूरत है। भारतीय राज्य असम में भूस्खलन के कारण नौ लोगों की मौत के बाद सेना बुला ली गई है। वहां पिछले 10 दिन में 19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed