{"_id":"685a5b821fa3523e700e1bba","slug":"25-killed-in-gaza-while-waiting-for-aid-witnesses-hospitals-accused-israel-forces-for-firing-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: गाजा में राशन का इंतजार कर रहे लोगों पर हमला, 25 की मौत; इस्राइली सेना पर लगा आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: गाजा में राशन का इंतजार कर रहे लोगों पर हमला, 25 की मौत; इस्राइली सेना पर लगा आरोप
Tue, 24 Jun 2025 01:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:32 PM IST
सार
अवदा अस्पताल ने बताया है कि 146 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 62 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया गया है। मध्य गाजा के दीर ए बलाह में स्थित अल-अक्सा अस्पताल में छह लोगों के शव पहुंचे हैं।
विज्ञापन
गाजा में तबाही का मंजर।
- फोटो : UNICEF
विस्तार
गाजा में राशन भरे ट्रकों का इंतजार कर रहे लोगों पर हुई गोलीबारी में 25 फलस्तीनियों की मौत हो गई। चश्मदीदों और अस्पतालों ने आरोप लगाया है कि ये गोलीबारी इस्राइली सेना की तरफ से की गई। हालांकि इस्राइली सेना ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अर्बन नुसीरत शरणार्थी कैंप में स्थित अवदा अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि फलस्तीनी नागरिक वादी गाजा के दक्षिण में सलाह ए दीन रोड पर राशन के ट्रकों का इंतजार कर रहे थे।
गवाहों ने बताया कैसे लोगों पर हुई गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक गवाह ने बताया कि जब लोगों ने ट्रकों की तरफ बढ़ना शुरू किया तो इस्राइली सेना ने लोगों पर गोलीबारी कर दी। एक व्यक्ति ने बताया कि यह नरसंहार था। इस्राइली सेना टैंक और ड्रोन्स से लोगों पर गोलीबारी कर रही थी। कई लोग मारे गए या घायल हुए हैं। एक अन्य गवाह ने बताया कि लोगों की भीड़ के ऊपर ड्रोन्स उड़ रहे थे और लोगों पर नजर रख रहे थे। जैसे ही लोगों ने ट्रकों की तरफ बढ़ना शुरू किया तो टैंक और ड्रोन्स से गोलियां चलने लगीं। वह बेहद भयावह मंजर था।
ये भी पढ़ें- Israel Iran Tension LIVE: इस्राइल-ईरान के बीच फिर तनाव, इस्राइली रक्षा मंत्री बोले- मिसाइल हमलों का देंगे जवाब
विज्ञापन
हमले में 146 लोगों के घायल होने का दावा
अवदा अस्पताल ने बताया है कि 146 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 62 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया गया है। मध्य गाजा के दीर ए बलाह में स्थित अल-अक्सा अस्पताल में छह लोगों के शव पहुंचे हैं। इस्राइल हमास युद्ध में अब तक गाजा में 56 हजार लोग मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। इस्राइल ने 7 अक्तूबर 2023 के हमले के बाद गाजा में कार्रवाई शुरू की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन