फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   24/7 gas supply not possible, rich people will have to…: Pakistan minister

पाकिस्तान में नया संकट: मंत्री बोले-24 घंटे गैस की सप्लाई नहीं कर सकते, उद्योगपतियों ने कहा- सब ठप हो जाएगा

Fri, 07 Apr 2023 09:26 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 09:26 AM IST
सार

पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने बुधवार को कहा कि अब सरकार 24 घंटे गैस-सप्लाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की प्राकृतिक गैस पर बेहद अधिक निर्भरता है। रमजान के मौके पर लोगों की डिमांड बढ़ गई है। पाकिस्तान में बढ़ती मांग और अपर्याप्त आपूर्ति के कारण कई इलाकों में गैस की किल्लत हो रही है। ऐसे में लोगों ने कालाबाजारी भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
24/7 gas supply not possible, rich people will have to…: Pakistan minister
पाकिस्तान में गैस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में नया संकट उभरकर सामने आया है। पाकिस्तान के पास अब इतना भी धन नहीं बचा है कि वह अपने लोगों की जरूरत पूरा कर सके। यही कारण है कि पाकिस्तान सरकार ने अब नए प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर पेट्रोलियम तेल-गैस को लेकर। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने बुधवार को कहा कि अब सरकार 24 घंटे गैस-सप्लाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की प्राकृतिक गैस पर बेहद अधिक निर्भरता है। रमजान के मौके पर लोगों की डिमांड बढ़ गई है। पाकिस्तान में बढ़ती मांग और अपर्याप्त आपूर्ति के कारण कई इलाकों में गैस की किल्लत हो रही है। ऐसे में लोगों ने कालाबाजारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अमीरों को ज्यादा पैसे देने होंगे
मंत्री मुसादिक मलिक ने गैस बिल को लेकर भी नया नियम जारी किया है। कहा कि वह गैस आपूर्ति के मुद्दे को हल करने के लिए कराची का दौरा करेंगे जिसका लोग सामना कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, अब अमीरों और गरीबों का गैस बिल भी अलग कर दिया गया है। अमीरों को गैस के लिए अब अधिक भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान के प्रशासनिक अफसरों ने कहा है कि गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। गैस आपूर्ति का समय तय होगा और यह अब सभी दिनों में उपलब्ध नहीं होगी। आपूर्ति को लेकर निगरानी की जाएगी जो लोग लापरवाही कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। वहीं, गैस की कालाबाजारी करने, गलत उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। 


उद्योग जगत में हलचल, कामकाज ठप होने की चेतावनी दी 
सरकार के इस फैसले से उद्योग जगत में खासा नाराजगी है। कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने इस फैसले पर आक्रोश जाहिर किया। संस्था ने कहा है कि कराची उद्योगों को गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो उत्पादन कैसे होगा? सरकार अपने स्तर पर बिना सोचे समझे फैसले लेगी तो बड़ा नुकसान होगा। गैस आपूर्ति की कमी पर तत्काल दूर करनी चाहिए। यह समझना होगा कि उद्योग बगैर गैस के काम नहीं कर सकते हैं। केसीसीआई के अध्यक्ष मुहम्मद तारिक यूसुफ ने कहा कि बाधाओं और चुनौतियों का सामना करने के बावजूद कराची के व्यापारिक समुदाय निर्यात के मामले में लगभग 54% और राजस्व के मामले में 68% से अधिक का योगदान देते हैं। अगर समय पर उद्योगों को गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो सारा कामकाज और उत्पादन ठप हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed