फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   24-Year-Old Indian Student Shot Dead Inside His Audi In Canada

Canada: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ाई पूरी करने गया था विदेश; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Sun, 14 Apr 2024 04:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनकूवर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनकूवर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

Canada: कनाडा के वेनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने छात्र के शव को एक कार से बरामद किया है।  

विज्ञापन
24-Year-Old Indian Student Shot Dead Inside His Audi In Canada
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच कनाडा के वेनकूवर में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि 24 साल के चिराग अंतिल का शव कार से बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा पूछताछ के बात पता चला कि स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। चिराग के परिवार ने भारतीय विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री मोदी से मदद की अपील की है। 

विज्ञापन


ऑडी कार में मिला चिराग का शव 
24 साल के चिराग अंतिल का शव उनकी ऑडी कार से बरामद किया गया है। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि चिराग की गोली मारकर हत्या की गई। 12 अप्रैल रात 11 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि इस बारे में पड़ताल लगातार जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चिराग के भाई रोमित का कहना है कि सुबह के समय चिराग से आखिरी बात बात हुई, तो वह काफी खुश नजर आ रहे थे। इसके बाद चिराग अपनी ऑडी कार से कहीं जाने के लिए निकले थे और इसके बाद यह वारदात घटी।
विज्ञापन

इस मामले में छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने विदेश मंत्रालय से जांच में तेजी लाने और परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि इस कठिन समय में मृतक के परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी
चिराग के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए उनके परिवार द्वारा लोगों की मदद से धन जुटाया जा रहा है। उनके भाई रोमित अंतिल का कहना है कि वे बहुत ही दयालु थे और उनकी किसी से साथ दुश्मनी भी नहीं थी। रोमित ने कहा कि आखिरी बार जब चिराग से बात हुई, तो वे बेहद खुश थे और इसके बाद उनकी मृत्यु की खबर सामने आई। 
चिराग सितंबर 2022 में एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के लिए वेनकूवर चले गए थे और हाल में उन्हें वर्क परमिट भी मिल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed