फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   82 people died when a fire broke out in a Covid-19 intensive care unit in Baghdad

बगदाद: कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 82 लोगों की मौत, 110 झुलसे

Sun, 25 Apr 2021 03:41 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: Amit Mandal Updated Sun, 25 Apr 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
82 people died when a fire broke out in a Covid-19 intensive care unit in Baghdad
प्रतीकात्मक तस्वीर

इराक की राजधानी बगदाद में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण शनिवार देर रात 82 लोगों की मौत हो गई और 110 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और ‘इब्न अल-खातिब अस्पताल’ से मरीजों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


इस अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। घटनास्थल पर मौजूद डॉ. सबा अल-कुजै ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं, अस्पताल में कई जगह जले हुए शव हैं।
विज्ञापन


इराक के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 82 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम 110 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कादिमी ने बगदाद स्वास्थ्य विभाग में अल-रुसफा क्षेत्र के लिए नियुक्त महनिदेशक को हटा दिया है। इसी इलाके में यह अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल के निदेशक को भी उनके पद से हटा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक आग की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने बगदाद ऑपरेशन कमान में आपात बैठक बुलाई जिसमें इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने समन्वय किया।

बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लापरवाही की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही गलती नहीं हो सकती, बल्कि अपराध है जिसके लिए सभी पक्ष जिम्मेदार हैं।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से 24 घंटे में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इराक में संयुक्त राष्ट्र की दूत जेनिन हेनिस प्लेसकार्ट ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अस्पतालों में अधिक सुरक्षा उपाय करने का आह्वान किया।


ऐसा बताया जा रहा है कि आग अस्पताल में कम से कम एक ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से लगी। इराक में कोविड-19 के रोज 8,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है लेकिन देश की कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकों पर भरोसा न होने के कारण लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed