फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   220 tonnes hotel shifted to new location with soap bars in canada

Canada: टूटने वाला था होटल, साबुन से खिसकाकर 220 टन की ऐतिहासिक इमारत बचाई

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

कंपनी इमारतों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने की विशेषज्ञ मानी जाती है। हालांकि 220 टन के होटल को शिफ्ट करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। 

विज्ञापन
220 tonnes hotel shifted to new location with soap bars in canada
होटल जिसे शिफ्ट किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के नोवा स्कोटिया के हेलीफैक्स इलाके में स्थित एक ऐतिहासिक होटल को साबुन की मदद से खिसकाया गया है। दरअसल यह होटल तोड़ा जाना था लेकिन एक तरकीब से इस ऐतिहासिक होटल को ना सिर्फ टूटने से बचाया गया बल्कि उसे एक नई जगह भी शिफ्ट कर दिया गया है। खबर के अनुसार, एलमवुड होटल विक्टोरियन युग की इमारत है। साल 1826 में बनी इस इमारत को बाद में एलमवुड होटल में तब्दील कर दिया गया था। 
विज्ञापन


साल 2018 में इस होटल को तोड़े जाने का आदेश जारी किया गया। हालांकि एक रियल एस्टेट कंपनी गैलेक्सी प्रॉपर्टीज ने इसे खरीद लिया और इसे खरीदकर एक नई जगह शिफ्ट कराने की योजना बनाई। इसकी जिम्मेदारी एस रुश्टन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई। यह कंपनी इमारतों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने की विशेषज्ञ मानी जाती है। हालांकि 220 टन के होटल को शिफ्ट करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। 
विज्ञापन


ऐसे में एस रुश्टन कंपनी के मालिक शेलडन रुश्टन ने एक नई तरकीब निकाली। इस तरकीब में शेलडन ने  इमारत को शिफ्ट करने के लिए पारंपरिक रोलर्स का इस्तेमाल करने के बजाय साबुनों का इस्तेमाल किया, जिससे इमारत आसानी से शिफ्ट हो गई। इस काम में शेलडन ने 700 से ज्यादा साबुन की टिक्कियों का इस्तेमाल किया। इमारत को 30 फीट तक खिसका दिया गया है और जल्द ही उसे नई जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed