{"_id":"60288745db41eb125b79e599","slug":"200-year-old-valentine-day-card-story-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy Valentines Day: 200 साल पुराने वैलेंटाइन कार्ड की कहानी आई सामने, आप भी पढ़ें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Happy Valentines Day: 200 साल पुराने वैलेंटाइन कार्ड की कहानी आई सामने, आप भी पढ़ें
Sun, 14 Feb 2021 08:07 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
valentine day
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया का पहला वैलेंटाइन कार्ड जो अमेरिका के एक म्यूजियम में रखा है, अब इसके पीछे की कहानी सामने आई है। 224 साल पुराने कार्ड की डिजाइन को कॉपी करके रख लिया गया है क्योंकि वास्तविक कार्ड काफी नाजुक हालत में है।
विज्ञापन
इस कार्ड को लिखने वाली कैथरीन मॉसडे अपने प्रेमी मिस्टर ब्राउन को बार-बार मिलने का विनती करती हैं। वह लिखती हैं- मिस्टर ब्राउन, जैसा कि मैंने आपसे बार-बार आने की विनती की है, मुझे लगता है कि आपके पास मेरे विनतियों का न मानने के लिए कुछ कारण होना चाहिए। मेरे पास कहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण है, मेरी इच्छा है कि आप अगले रविवार को मेरे से मिलने के लिए आएं।
विज्ञापन
उन्होंने कार्ड अंत में अपना नाम कैथरीन मॉसडे लिखा।
कार्ड पढ़कर ऐसा लगता है कि कैथरीन मॉसडे को मिस्टर ब्राउन का भूत सवार था। वह अपने कार्ड में अपनी प्रेमी ब्राउन से बार-बार मिलने की बात कह रही हैं।
यॉर्क म्यूजियम गैलरी में क्यूरेटर हेलन थॉर्नटन ने कहा कि यह अद्भुत कार्ड हमारे संग्रह में कई वेलेंटाइन कार्डों में से एक है, लेकिन यह कई कारणों से चर्चा में है। पहला इसकी उम्र है। यह दुनिया में सबसे पुराना छपा हुआ वेलेंटाइन कार्ड माना जाता है। दूसरा यह खूबसूरती से बनाया गया है, अलग डिजाइन के साथ जो शायद छपाई के बाद हाथ से रंगा जाता था।
विज्ञापन