फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 Indian fishermen released from Pakistan jail will return home today, read other important news of the world

पाकिस्तान : पाक जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरों की आज होगी वतन वापसी, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 15 Nov 2021 04:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Nov 2021 04:57 AM IST
सार

पाकिस्तान की लांधी जेल के अधीक्षक इरशाद शाह ने कहा कि रिहा किए गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए उन्हें वाघा बॉर्डर पर लाया जाएगा। भारतीय अधिकारियों द्वारा मछुआरों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद सद्भावना के तौर पर उन्हें रिहा कर दिया गया। इनमें अधिकतर मछुआरे गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
20 Indian fishermen released from Pakistan jail will return home today, read other important news of the world
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में चार साल की सजा पूरी करने के बाद 20 भारतीय मछुआरों की सोमवार को वतन वापसी होगी। इन्हें रविवार को पाकिस्तान के लांधी जिला जेल से रिहा किया गया था।

विज्ञापन


पाकिस्तान की लांधी जेल के अधीक्षक इरशाद शाह ने कहा कि रिहा किए गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए उन्हें वाघा बॉर्डर पर लाया जाएगा। भारतीय अधिकारियों द्वारा मछुआरों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद सद्भावना के तौर पर उन्हें रिहा कर दिया गया। इनमें अधिकतर मछुआरे गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा, गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन एधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में वाघा सीमा तक ले जाने की व्यवस्था की, जहां से उन्हें सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा हमने रिहा किए गए मछुआरों को एधी फाउंडेशन को सौंप दिया है, जो कि उनकी सभी यात्रा और अन्य खर्चों का ख्याल रख रहा है। वे अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि अब भी 588 भारतीय नागरिक लांधी जेल में बंद हैं, जिनमें से अधिकांश मछुआरे हैं। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में कार तालाब में गिरी, 4 भारतीयों की मौत 

दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले में एक कार के तालाब में गिर जाने से चार भारतीय की मौत हो गई। यह जिला भारतीय सीमा के नजदीक है। संदेह किया जा रहा है कि कार का चालक और अन्य सवार शराब के नशे में थे। मृतकों की पहचान दीनानाथ साह (25), अरुण साह (30), दिलीप महतो (28), अमित महतो (27) के तौर पर हुई है। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक झुनखुनवा खंड के गौर-चंद्रपुर रोड पर यह हादसा शनिवार की रात को हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने कार के शीशे तोड़कर घायलों को बचाने का प्रयास किया मगर अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हौतहट पुलिस ने भारत में पुलिस से संपर्क किया और मृतकों की तस्वीरें भेजीं। पुलिस के मुताबिक ये लोग दीवानीगोनाही में अपने रिश्तेदार के यहां से छठ पूजा मनाकर घर लौट रहे थे।

भारत समेत किसी देश से संघर्ष नहीं चाहता अफगानिस्तान : मुत्ताकी

तालिबान की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री अब्दुल खान मुत्ताकी ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान भारत समेत किसी देश से संघर्ष नहीं चाहता है। उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते कि अफगानिस्तान का किसी अन्य देश से संघर्ष या चुनौतियां हों, जो हमारे देश को प्रभावित करेे।

तालिबान की अतंरिम सरकार के विदेश मंत्री ने पहली बार की किसी महिला पत्रकार से बातचीत
मुत्ताकी ने बीबीसी उर्दू की महिला संवाददाता से से नई दिल्ली और तालिबान के रिश्तों के सवाल पर बातचीत में यह बात कही। किसी महिला पत्रकार को दिया यह मुत्ताकी का पहला साक्षात्कार था। यह पूछे जाने पर कि क्या अफगानिस्तान के भारत के साथ घनिष्ठ संबंध होने पर चीन या पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया हुई।

इसका सीधा जवाब देने के बजाय मुत्ताकी ने मॉस्को में हाल की बैठकों का जिक्र किया। उसने कहा कि जब हम मॉस्को सम्मेलन में भाग ले रहे थे तो भारत, पाकिस्तान और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। हमने सकारात्मक बातचीत की। हम किसी देश का विरोध नहीं करेंगे।

मुत्ताकी का यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की नई दिल्ली में अफगानिस्तान पर आठ देशों के संवाद की अध्यक्षता करने के कुछ दिनों बाद आया है। इस बैठक में ईरान, कजाकस्तान, किर्गज गणराज्य, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के अधिकारियों ने भाग लिया था।

नीदरलैंड में फिर लॉकडाउन विरोध में जनता का प्रदर्शन

नीदरलैंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लागू किए लॉकडाउन के बाद उत्तरी शहर यूट्रेक्ट में बड़ी तादाद में विरोध प्रदर्शन हुए। ल्यूवॉर्डन में सैकड़ों युवकों ने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। नीदरलैंड की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, 24 घंटों में यहां सर्वाधिक16,364 नए मामले सामने आए हैं।
 

कोरोना वायरस से मर गए तीन हिम तेंदुए

अमेरिका के लिंकन में बच्चों के लिए बने चिड़ियाघर में कोरोना से तीन हिम तेंदुओं की मौत हो गई है। फेसबुक पोस्ट में चिड़ियाघर ने बताया कि रेनी, एवरेस्ट व मकालू नाम के इन हिम तेंदुओं को पिछले महीने से दो साइबेरियाई बाघों के साथ कोरोना का इलाज हो रहा था। बाघों की हालत में सुधार है लेकिन तेंदुए नहीं बचाए जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed