फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world updates 2 people killed, 4 injured in Denver shooting, police say

World Updates: डेनवर में अंधाधुंद फायरिंग में दो की मौत, चार घायल

Mon, 05 Feb 2024 02:51 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 02:51 AM IST
सार

पुलिस विभाग के प्रवक्ता सीन टॉवेल ने बताया कि इसमें एक आदमी और एक लड़के की मौत हो गई। अन्य पीड़ितों की हालत कितनी गंभीर है इसका मालूम नहीं चला है। वहीं इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
world updates 2 people killed, 4 injured in Denver shooting, police say
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डेनवर के रिहायशी इलाके में रविवार सुबह गोलीबारी का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात में दो लोगों की जान चली गई और चार घायल हो गए। पुलिस विभाग के प्रवक्ता सीन टॉवेल ने बताया कि इसमें एक आदमी और एक लड़के की मौत हो गई। अन्य पीड़ितों की हालत कितनी गंभीर है इसका मालूम नहीं चला है। वहीं इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है, ऐसे में अभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। गोलीबारी की घटना ग्रीन वैली रेंच इलाके में हुई। प्रारंभिक विवरण पुलिस द्वारा लगभग 2:30 बजे एक सोशल मीडिया पोस्ट में जारी किया गया और लगभग छह घंटे बाद पीड़ितों की मृत्यु की सूचना दी गई।

विज्ञापन




 
 



 

 

बचपन में नस्लवाद को महसूस किया : सुनक
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का कहना है कि उन्होंने बचपन में नस्लवाद को महसूस किया। वह भी अन्य बच्चों की तरह स्थानीय उच्चारण के साथ अच्छी तरह बोल सकें, इसके लिए माता-पिता ने उन्हें नाटक की अतिरिक्त कक्षाएं के लिए भेजा था।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले हिंदू प्रधानमंत्री सुनक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता इसके प्रति दृढ़ थे कि उन्हें भी स्थानीय माहौल के अनुरूप ढलना चाहिए। उनकी मां इस बात को लेकर विशेष रूप से सचेत थीं कि उनके बच्चे कैसे बोलते हैं। सुनक ने अपने छोटे भाई-बहनों के लिए अपशब्द सुनने के दर्द को भी याद किया। उन्होंने कहा कि नस्लवाद चुभता है। साथ ही जोड़ा कि नस्लवाद का कोई भी रूप पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सुनक ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने जो कुछ अनुभव किया वह अब उनके बच्चों के साथ नहीं होगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्किये में पुलिस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो की मौत
अंकारा। दक्षिणी तुर्किये के नूरदागी जिले में कार्तल गांव के पास शनिवार देर रात एक पुलिस हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर कहा कि हेलिकॉप्टर ने हटे हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। यह गाजियांटेप हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। रात 10:29 बजे इसका संपर्क टूट गया। येरलिकाया ने दुर्घटना के कारण पर कोई टिप्पणी नहीं की। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed