{"_id":"68a3dd6732240f180b034fec","slug":"2-gunmen-among-3-killed-in-ny-city-bar-shooting-2-other-absconding-2-dead-3-wounded-in-shooting-in-virginia-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्यूयॉर्क के बार में फायरिंग, दो बदमाशों समेत तीन की मौत; वर्जिनिया में भी गोलीबारी, दो की जान गई, 3 जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: न्यूयॉर्क के बार में फायरिंग, दो बदमाशों समेत तीन की मौत; वर्जिनिया में भी गोलीबारी, दो की जान गई, 3 जख्मी
Tue, 19 Aug 2025 07:42 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क / वर्जिनिया

Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:42 AM IST
सार
अमेरिका के दो बड़े शहरों में गोलीबारी की वारदात सामने आई है, जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इन पांच लोगों में तीन बदमाश हैं और दो अन्य नागरिक हैं। न्यूयॉर्क सिटी और वेस्ट वर्जिनिया में हुई इस वारदातों में करीब 17 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका में रविवार और सोमवार को दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने दहशत फैला दी। न्यूयॉर्क सिटी और वेस्ट वर्जीनिया में हुई इन घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। वहीं न्यूयॉर्क सिटी में हुई वारदात में दो फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें - Ukraine War: जेलेंस्की बोले- कोई तारीख तय नहीं, यूक्रेन शांति वार्ता को तैयार; अब पुतिन से मुलाकात का इंतजार
न्यूयॉर्क शहर के बार में फायरिंग
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके के 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' बार में रविवार सुबह हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो हमलावर भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय जैमेल चाइल्ड्स और 19 वर्षीय मार्विन सेंट लुईस के बीच विवाद हुआ और कुछ देर बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। तीसरा मृतक 27 वर्षीय अमादू डायलो था, जिसे पुलिस ने निर्दोष और वारदात में शिकार स्थानीय बताया है।
विज्ञापन
वारदात में कुल 14 लोग घायल, कोई गंभीर नहीं
पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल दो अन्य शूटर अभी भी फरार हैं। वहीं पुलिस ने मौके से 42 से ज्यादा खोखे और एक हथियार बरामद किया है। मामले में मेयर एरिक एडम्स और अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने सोमवार को पीड़ितों के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और लोगों से हिंसा छोड़ने की अपील की।
यह भी पढ़ें - पुतिन-जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता की तैयारी: यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की बड़ी पहल, बोले- जल्द तय करेंगे स्थान
वेस्ट वर्जीनिया में भी गोलीबारी की वारदात
वहीं दूसरी घटना सोमवार को वेस्ट वर्जीनिया के माउंट कार्बन इलाके में हुई। यहां दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक संदिग्ध हमलावर भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि हमलावर अपने घर में मृत मिला और माना जा रहा है कि उसने खुद को गोली मार ली। जबकि पुलिस को पास के कारपोर्ट में एक और व्यक्ति का शव मिला। वहीं तीन अन्य लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।