फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2.65 Crore People Infected With Coronavirus In The World, 8.73 Lakh Patients Have Lost Their Lives

विश्व में अब तक कुल संक्रमित 2.65 करोड़ पार, 8.73 लाख से ज्यादा ने गंवाई जान

Sat, 05 Sep 2020 01:49 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्राजीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्राजीलिया Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Sep 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
2.65 Crore People Infected With Coronavirus In The World, 8.73 Lakh Patients Have Lost Their Lives
corona in world - फोटो : पीटीआई

विश्व में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 2.65 करोड़ पार कर गई है जबकि 8.73 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि वायरस से बचने के लिए उसे अगले साल के मध्य तक व्यापक टीकाकरण की कोई उम्मीद नहीं है। इस बीच ब्राजील में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख पार हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पूरी दुनिया में फिलहाल कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत तेजी से काम चल रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में एक नवंबर से टीकाकरण की तैयारियों को लेकर तैयार रहने को भी कहा गया है। ऐसे में डब्ल्यूएचओ की कोरोना वैक्सीन को लेकर दी गई चेतावनी चिंता बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन



डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता मारग्रेट हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन की प्रभावशीलता, सुरक्षा और उसके जांच के महत्व पर ज्यादा जोर देना चाहिए और मंजूरी देने की प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब तक किसी ने भी वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल की क्षमता के संबंध में स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं। इससे पूर्व डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रॉस गेब्रेयसस ने कहा कि लॉकडाउन को जल्दी खोलना तबाही का कारण बनेगा।

पाकिस्तान में संक्रमण के 498 नए मामले
पाकिस्तान में कोरोना के 498 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,97,512 हो गई है। वायरस से पिछले 24 घंटों में 7 नई मौतें होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 6,335 हो गई है।

न्यूजीलैंड : 3 माह में वायरस से पहली मौत
न्यूजीलैंड में शुक्रवार को तीन महीने में पहली बार किसी शख्स की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र 50 साल के ऊपर थी। यह शख्स पिछले महीने ऑकलैंड में संक्रमण फैलने के दौरान कोरोना का शिकार हो गया था। देश में 1,700 से अधिक मामले सामने आए हैं और 23 मौतें हुई हैं। देश में सितंबर के मध्य तक प्रतिबंध लगाया गया है।

 यूक्रेन : 24 घंटों में कोरोना के 2,723 नए मामले
यूक्रेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,723 नए मामले दर्ज किए गए। यूक्रेन ने 28 सितंबर तक देश में आने वाले अधिकांश विदेशियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है और मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए अक्तूबर अंत तक लॉकडाउन प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।


रूस में संक्रमण के 5,110 नए मामले
रूस में शुक्रवार को कोरोना के 5,110 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,015,105 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 121 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed