फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   19 killed, 48 wounded in bomb attack on cathedral in Philippines

फिलिपींस में कैथेड्रल बम बिस्फोटों में 27 लोगों की मौत

Sun, 27 Jan 2019 10:48 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 27 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
19 killed, 48 wounded in bomb attack on cathedral in Philippines
फिलीपींस में दो बम धमाके - फोटो : EPA

दक्षिण फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल (गिरजाघर) के बाहर दो बम विस्फोटों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और करीब 77 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


loader

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल के अंदर अथवा उसके निकट पहला बम विस्फोट हुआ। इसके बाद दूसरा विस्फोट परिसर के बाहर उस वक्त हुआ जब सरकारी बल हमले के बाद की कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। 

फिलिपींस के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ऑस्कर अलबयाल्दे ने बताया कि कम से कम 19 लोग मारे गये और 48 घायल हुये हैं। पुलिस और सैन्य रिपोर्टों में बताया गया कि हताहतों में सैनिक और नागरिक दोनों शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर अवर लेडी ऑफ माउंट कार्मल कैथेड्रल के बाहर एक व्यस्त सड़क पर बिखरे मलबे और शवों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

बख्तरबंद गाड़ियों में सवार सैनिकों ने चर्च की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया है जबकि घायलों को और शवों को वाहनों से अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ हताहतों को विमान से नजदीक के जमबोआंगा सिटी ले जाया गया है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


हादसे पर रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेंजाना का कहना है, "मैंने सभी सुरक्षाकर्मियों से एलर्ट का स्तर बढ़ाने और सभी पूजा के स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है।"

जानकारी के लिए बता दें जोलो आइलैंड पर काफी दिनों से अबू सय्यफ मिलिटैंट ग्रुप मौजूद है। इसके कारण यहां बम धमाके, अपहरण जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका और फिलिपींस इस संगठन को पहले ही ब्लैक लिस्ट कर चुके हैं।

रक्षा सचिव ने पीड़ितों के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है, "जो लोग इस हादसे से प्रभावित हुए हैं उनके प्रति हमारी सहानुभूति है।" उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे। और इस हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसका जल्द पता लगाया जाएगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed