फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16-year-old girl student beaten to death by security forces in Iran

Iran: अयातुल्ला के सम्मान में गीत गाने से किया इनकार, सुरक्षाबलों ने 16 साल की छात्रा को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 20 Oct 2022 08:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 08:09 PM IST
सार

कथित तौर पर 16 साल की असरा पनाही की मौत का ये मामला उस समय सामने आया है जब महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के कारण ना केवल ईरान बल्कि कई अन्य देशों में भी ईरान का विरोध हो रहा है।  
 

विज्ञापन
16-year-old girl student beaten to death by security forces in Iran
ईरान में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 साल की महसा अमीनी की कथित तौर पर ईरान की मॉरल पुलिस की हिरासत में मौत हो जाने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, ईरान के सुरक्षा बलों की नृशंशता का एक और मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के एक स्कूल में एक छात्रा द्वारा देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में गीत गाने से इनकार करने पर सुरक्षाबलों ने उसे कक्षा में ही पीट-पीट कर मार डाला। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि ये घटना पिछले सप्ताह उत्तर-पश्चिमी अर्दबील शहर में शहीद गर्ल्स हाई स्कूल में छापेमारी के दौरान हुई। महसा अमीनी की मौत के बाद इसे लेकर अब सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में गीत गाने के लिए किया  मजबूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकरीबन एक सप्ताह पहले जब उत्तर-पश्चिमी अर्दबील शहर में सुरक्षाबल शहीद गर्ल्स हाई स्कूल में छापेमारी कर रहे थे। तब यह घटना हुई। छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने छात्राओं को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में गीत गाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए गीत गाने से इनकार कर दिया। जिस पर सुरक्षा बलों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पिटाई में 16 साल की छात्रा असरा पनाही की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षा बलों ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


कथित तौर पर 16 साल की असरा पनाही की मौत का ये मामला उस समय सामने आया है जब महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के कारण ना केवल ईरान बल्कि कई अन्य देशों में भी ईरान का विरोध हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई थी मौत 
ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है और इसकी अवहेलना पर गिरफ्तारी होती है। ताजा मामला 13 सितंबर का है। 22 साल की महसा अमिनी अपने परिवार से मिलने तेहरान आई थी। उसने हिजाब नहीं पहना था। पुलिस ने तुरंत महसा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के 3 दिन बाद, यानी 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया। जिसके बाद पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। जो बाद में काफी हिंसक हो गए।  2019 के बाद ईरान में यह सबसे बड़ा प्रदर्शन बन गया है जिसमें दर्जनों लोग अशांति के कारण मारे गए हैं। कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इन प्रदर्शनों में करीबन 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed